फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   She now Bharti , BJP On the charge collector

अब ममता भारती ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप

Thu, 22 Oct 2015 11:08 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 22 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही दो प्रत्याशियों में धार्मिक स्थल पर फोटो खींचने के शक को लेकर हुए विवाद पर दोनों पक्षों के लोगों में नोकझोंक हुई। सुषमा देवी ने नगर पालिका चेयरमैन और उनके सहयोगियों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने, मोबाइल छीन लेने का आरोप बुधवार को लगाया था। अब दूसरी प्रत्याशी ममता भारती ने भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत वार्ड नौ की प्रत्याशी सुषमा देवी और ममता भारती पक्ष में गांव सबलपुर के एक धार्मिक स्थल पर मोबाइल से फोटो खींचने के शक को लेकर विवाद हो गया। सुषमा भारती ने पुलिस को दी तहरीर में नगर पालिका के चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, ममता भारती के पति लेखराज सहित उनके समर्थकों पर गाली-गलौच कर चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी देने, विरोध पर हाथापाई कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की ममता भारती ने भी तहरीर देकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार आदि पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिल गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मैं एक धार्मिक स्थल पर मोबाइल से बात कर रही थी। दूसरा मोबाइल हाथ में था। दूसरे पक्ष के लोग समझे की मोबाइल से उनके समर्थकों के फोटो खींच रहीं हूं। इसको लेकर नगर पालिका चेयरमैन और उनके साथियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर चुनाव न लड़ने आदि की धमकी दी। यही नहीं विरोधियों ने एक मोबाइल और एक मेमोरी कार्ड छीन लिया।
- सुषमा देवी, प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य।

गांव सबलपुर मेें धार्मिक स्थल गई थी। शाम को करीब छह बजे पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर चुनाव न लड़ने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर चुनाव लड़ेंगी तो उसके पति की नौकरी ले ली जाएगी और उसकी हत्या कर दी जाएगी।

- ममता भारती, प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य।।


विवाद होने के काफी देर बाद मैं वहां पहुंचा था। मेरी किसी प्रत्याशी व समर्थक से मुलाकात भी नहीं हुई। धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के बाद वापस चला आया। राजनीतिक द्वेष भावना से मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
- सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed