{"_id":"604cbd558ebc3ec4487adb60","slug":"shatra-license-suspend-pilibhit-news-bly44039671","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त होने के डर से रिश्तेदारों के नाम पर कराने लगे शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त होने के डर से रिश्तेदारों के नाम पर कराने लगे शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दो से अधिक असलहा रखने वालों ने लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई से बचने के लिए एक नया रास्ता निकाल लिया। विरासत के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए अपने परिवार के दूसरे सदस्य के नाम पर लाइसेंस ट्रांसफर करने की जुगत में लगे हैं। प्रशासन ने पुलिस से प्राप्त सूची के आधार पर दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस रखने वाले 15 लोगों को नोटिस जारी किया है। फिलहाल अभी तक कोई भी असलहा लाइसेंस निरस्त नहीं किया गया है।
शासन की नई नीति के तहत अब एक व्यक्ति दो से अधिक असलहा नहीं रख सकता। इसे लेकर प्रशासन ने थाना पुलिस से सर्वे कराया था। पुलिस से प्राप्त सूची के अनुसार जनपद में अब तक 15 लोग ऐसे निकले हैं, जिनके पास दो से अधिक असलहा हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। अब इनके असलहा जमा किए जाएंगे। अगर किसी भी व्यक्ति पर तीन असलहा हैं, तो एक का लाइसेंस निरस्त होगा। कुछ राजनीति से जुड़े लोगों ने असलह निरस्त होने के डर से अपने असलहा की विरासत करा ली है। कुछ विरासत करने को चक्कर लगा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति पर दो अधिक असलहा हैं। कार्यालय के रिकॉर्ड और पुलिस से सर्वे कराकर फाइनल सूची बना रहे हैं। अभी तक 15 लोगों को नोटिस भेजा है। सभी के असलहा जमा कराए जाएंगे। इसके बाद नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।