फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda Sagar Dam Repair

6.06 करोड़ से होगी शारदा सागर डैम की मरम्मत

Mon, 06 Apr 2015 12:04 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 06 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sharda Sagar Dam Repair
शारदा सागर डैम
विज्ञापन
के अंदर के क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा भेजे गए 6.06 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। बरसात से पहले मरम्मत कार्य होने की उम्मीद की जा रही है।

22 किमी लंबे शारदा सागर डैम में अंदर के हिस्से में लगी पिचिंग पानी की लहरों में उखड़ गई थी। इस पर विभाग ने शासन को इसकी मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था। कई माह तक प्रस्ताव मंजूर न होने पर सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्सों में सीमेंट के कट्टों में आरबीएम भरकर लगा दी थी ताकि डैम में क्षमता के अनुरूप पानी भरा जा सके।

 क्षतिग्रस्त हिस्से में कट्टे लगने के बाद इसमें कुछ पानी भर गया। डैम की सही मरम्मत न होने और क्षमता के अनुरूप पानी न भरे होने से आने वाले समय में हरदोई ब्रांच को सिंचाई के लिए पानी मिलने में दिक्कत हो सकती है और इससे जिले के अलावा शाहजहांपुर, हरदोई से लेकर रायबरेली तक के किसान प्रभावित हो सकते थे।

अभियंताओं की लिखा पढ़ी के बाद अब शासन ने शारदा सागर डैम की मरम्मत को भेजे गए 6.06 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। शारदा सागर खंड बाइफरकेशन के सहायक अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed