फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda's water level increases as illegal occupation begins on forest land

शारदा का जलस्तर बढ़ते ही वन भूमि पर शुरू हुए अवैध कब्जे

Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sharda's water level increases as illegal occupation begins on forest land
शारदा का जलस्तर बढ़ते ही वन भूमि पर शुरू हुए अवैध कब्जे
शारदा का जलस्तर भले ही बढ़ने लगा हो, लेकिन रामनगरा घाट से टाइगर रिजर्व की वन भूमि का जुतान करने को अवैध कब्जेदार नाव से ट्रैक्टरों को नदी पार ले जाने की कवायद में जुट गए हैं। बताते हैं कि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद शारदा पार चौकसी कम हो जाती है और इसी का फायदा अवैध कब्जेदार कई साल से उठाते आ रहे हैं। रमनगरा क्षेत्र में वनकर्मियों की सांठगांठ से शारदा पार वन भूमि का अवैध जुतान हो चुका है। इन दिनों शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इसके बावजूद अवैध कब्जेदार जमीन की जुताई करने को रामनगरा घाट से नावों पर ट्रैक्टरों को लादकर पार पहुंच रहे हैं। अवैध कब्जेदारों की सहूलियत के लिए नाविकों ने भी बड़ी नाव का इंतजाम कर रखा है। बताते हैं कि एक ट्रैक्टर को नाव से पार उतारने के बदले में दो हजार रुपये देने पड़ते हैं। घाटों के जरिए ट्रैक्टर पार पहुंचाने के मामले की जानकारी वनकर्मियों को भी है, लेकिन सांठगांठ के चलते उन्होंने भी चुप्पी साध रखी है। दो दिन पूर्व रमनगरा घाट पर मौजूद दो वनकर्मियों के सामने ही नाव से ट्रैक्टर पार पहुंच गए, लेकिन उन्होंने नाव के संचालक या अवैध कब्जेदारों से पूछने तक की जहमत नहीं उठाई। सूत्र बताते हैं कि इन दिनों शारदा का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में वनकर्मी नदी पार कम जाते हैं और कुछ वनकर्मियों से सेटिंग कर जुताई आसान हो जाती है। बताते हैं कि यह अवैध कब्जेदार ट्रैक्टर से जुताई कर सीधे ही धान बो देते हैं। इधर इस गोरखधंधे की जानकारी होने के बाद भी वनमहकमा नीलामशुदा घाटों से ट्रैक्टरों को पार कराने पर भी अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिसके चलते शारदा नदी पार एक बड़े भूभाग पर अवैध कब्जे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed