फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river moving towards population by fast cutting in Chandia Hazara

Pilibhit News: चंदिया हजारा में तेजी से कटान कर आबादी की ओर बढ़ रही शारदा नदी

Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sharda river moving towards population by fast cutting in Chandia Hazara
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी । संवाद
पीलीभीत। जनपद के कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में शारदा नदी का कटान जारी है। जलस्तर कम होने के बाद नदी पूरनपुर क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव में कृषि भूमि का कटान कर रही है। बृहस्पतिवार शाम किसानों की करीब साढ़े चार बीघा गन्ने की फसल नदी की भेंट चढ़ गई। चंदिया हजारा गांव में भरे बाढ़ के पानी से लोग दुश्वारियों से घिरे हैं। हालांकि नौजल्हा और नलडेंगा क्षेत्र में कटान कुछ धीमा हुआ है।
विज्ञापन

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा इलाके में शारदा नदी की बाढ़ का खतरा अधिक रहता है। दो दिन पूर्व शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव में हालात खराब हो गए। नदी ने कृषि भूमि का कटान शुरू कर दिया। गांव के करीब 25 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। बुधवार से जलस्तर कम होने के बाद कटान की गति तो तेज हुई है, लेकिन घरों में भरे पानी से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शंभू सरकार की एक बीघा, प्रेम मंडल की डेढ़ बीघा और तपन मंडल की दो बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई। तपन हलधर के खेत में लगा बोरिंग भी नदी में डूब गया। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी का कटान जारी है। फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद विभाग की ओर से बचाव कार्य नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलीनगर। तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में नदी की चौड़ाई अधिक होने से कटान की गति धीमी हो गई है। नौजल्हा और नलडेंगा में नदी बाढ़ नियंत्रण परियोजना स्थल के बीच कटान कर रही है। पूर्व में कटान के बाद छोड़ी गई जमीन को ही नदी काट रही है। दोनों स्थानों पर कटान रोकने के लिए बचाव कार्य कराए जा रहे हैं।

000
बृहस्पतिवार को बनबसा बैराज से 51 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड पानी हुआ पास
शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता राज कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश होने से पानी की स्थिति को देखकर बनबसा बैराज से पानी पास किया जाता है। पहले नहरों में पानी छोड़ा जाता है। क्षमता से अधिक पानी होने पर उसे शारदा नदी में पास किया जाता है। बैराज से पानी का डिस्चार्ज प्रति सेकंड के हिसाब से मापते हैं। बृहस्पतिवार को बैराज से 51 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड के हिसाब से पानी शारदा नदी में पास हुआ। बैराज से ही नदी के जलस्तर की स्थिति का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed