{"_id":"e13e71b059c21de70d0575d97c44664d","slug":"sharda-in-palia-axial-niggly-22-acres-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुरिया पलिया में शारदा ने निगली 22 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुरिया पलिया में शारदा ने निगली 22 एकड़ जमीन
Madotanda
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
शारदा के बढ़ते घटते जलस्तर से क्षेत्र में कटान की स्थिति बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से धुरिया पलिया के सुनगढ़ी गांव में किसानों की 22 एकड़ जमीन कटकर शारदा नदी में समा चुकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश और नेपाल से आकर शारदा में मिलने वाली बमनी नदी के कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे धुरिया पलिया क्षेत्र में दिक्कत आ गई है। पानी के घटने पर कटान शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों में सुनगढ़ी के रामजी की एक, राजदेव की डेढ़ मिठाई लाल की एक, रामप्रसाद की आठ, लक्ष्मण प्रसाद की एक, रामजु लाल की डेढ़, वकील मोहम्मद की एक, मुस्ताक, इबारत, इरशाद व असफाक की दो दो एकड़ जमीन कटकर शारदा नदी में समा चुकी है। नदी का रूख इस बार धुरिया पलिया गांव की ओर होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। शारदा में और जमीन कटने से की आशंका से उनमें दहशत है।
विज्ञापन