फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharada Dam pitching Places got upset

शारदा डैम की पिचिंग जगह-जगह उखड़ी मिली

Wed, 27 May 2015 10:58 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Wed, 27 May 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sharada Dam pitching Places got upset
मुख्य अभियंता (शारदा) कुलजीत सिंह ने बुधवार को शारदा सागर डैम और इससे निकलने वाली ओसी नहर के हेड का निरीक्षण किया। डैम में कई स्थानों पर पिचिंग उखड़ी देख उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही हेड के फाटकों से हो रहे लीकेज को ठीक कराने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने शारदा सागर डैम के कई स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। डैम के अंदर की ओर से पिचिंग कई स्थानों पर उखड़ी होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। शारदा सागर के अधिशासी अभियंता जीवनराम ने बताया कि इसके मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट मिलने पर मरम्मत कराई जाएगी। डैम के चूका हेड से निकलने वाली ओसी (खारजा) नहर के फाटकों से पानी का लीकेज होने और हेड के निकट ही डैम की बॉडी में एक गड्ढा दिखाई देने पर तुरंत ठीक कराने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने डैम के अंदर जमी सिल्ट की जानकारी देकर इसे हटवाने की मांग की। इस पर मुख्य अभियंता ने बड़े भूभाग में जमा सिल्ट को हटाना असंभव बताकर मना कर दिया। वह बाइफरकेशन गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी किए। फिर देर शाम लखनऊ रवाना हो गए। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता आरके शर्मा, राकेश कुमार, जिलेदार सुरेंद्र पाल सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित बाढ़ से सतर्क रहने के दिए निर्देश  
पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार ने ब्लाक सभागार में संभावित बाढ़ को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की बैठक लेकर बाढ़ को लेकर सर्तक रहने के निर्देश दिए। बैठक में नाविकों से उनकी नावों आदि की जानकारी ली गई। पूर्ति निरीक्षक को बाढ़ की आशंका पर सरकारी सस्ते गल्ला की दुकानों पर आवश्यक सामग्र्री की उपलब्धता सुनिश्िचित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व आदि विभागोें के कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed