{"_id":"619d27fb64c21e477c74988b","slug":"sex-racket-exposed-in-government-women-college-of-pilibhit-accused-professor-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत दुष्कर्म और सेक्स रैकेट केस: कॉलेज का आरोपी प्रोफेसर फरार, नहीं पहुंची पुलिस, जांच कमेटी ने खुद सील किया रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत दुष्कर्म और सेक्स रैकेट केस: कॉलेज का आरोपी प्रोफेसर फरार, नहीं पहुंची पुलिस, जांच कमेटी ने खुद सील किया रूम
Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
सार
महिला कॉलेज के प्रोफेसर कामरान आलम खान पर एक छात्रा ने रविवार को सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें छात्रा ने खुद के साथ भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जांच कमेटी ने सील किया प्रोफेसर का कक्ष
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कामरान आलम खान पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली ढीली पड़ गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के तीसरे दिन भी कॉलेज में आरोपी के कक्ष की तलाशी तक नहीं ली और कॉलेज में किसी के बयान तक लेना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि कॉलेज की जांच टीम ने प्राचार्य की देखरेख में आरोपी का कक्ष सील कर दिया है। घटनाक्रम का असर कॉलेज की शैक्षिक माहौल पर पड़ रहा है। मंगलवार को छात्राएं भी कॉलेज में नाममात्र की पहुंचीं।
विज्ञापन
महिला कॉलेज के प्रोफेसर कामरान आलम खान पर एक छात्रा ने रविवार को सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें छात्रा ने खुद के साथ भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को कॉलेज पहुंचकर कुछ देर जानकारी की, इसके बाद लौट गई। मगर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के कक्ष में जाकर जांच करने की भी जहमत नहीं उठाई थी। अन्य छात्राओं से भी जानकारी पुलिस ने नहीं की। इस पर मंगलवार को कॉलेज की जांच समिति ने कार्यवाहक की देखरेख में आरोपी का कक्ष सील कर दिया। इसके अलावा आरोपी का कंप्यूटर कक्ष भी सील किया गया है। जबकि आरोपी प्रोफेसर ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं की संख्या भी काफी कम रही। बता दें कि आरोपी प्रोफेसर कामरान आलम खान मूलरूप से रामपुर के पीला तालाब का रहने वाला है।
विज्ञापन
चार सदस्यीय कमेटी से मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी का कक्ष भी सील करा दिया गया है। निदेशक और क्षेत्रीय अधिकारी को एफआईआर और जांच रिपोर्ट भेज दी है। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। - कार्यवाहक प्राचार्य
विज्ञापन
विवेचक ने छात्रा के बयान लिए हैं। अब अदालत में 164 के बयान होना अभी बाकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम उसके गृह जनपद भेजी गई है। अन्य छात्राओं को भी आगे आने की जरूरत है। इससे आरोपी के आरोपों की जांच हो सके। - दिनेश कुमार पी, एसपी
चार सदस्यीय जांच टीम गठित
कार्यवाहक प्राचार्य ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम संबंधित प्रोफेसर, छात्राओं से जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा टीम किसी भी महिला या फिर छात्रा की लिखित और मौखिक शिकायत को संस्था अध्यक्ष को सौंपेगी।
छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
डिग्री कॉलेज में मंगलवार को कई अभिभावक पहुंचे। छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में बेटियों को कैसे कॉलेज भेजा जाए। कॉलेज में 432 छात्राएं पंजीकृत हैं। जबकि मंगलवार काफी कम संख्या में छात्राएं कॉलेज पहुंचीं। वहीं कई अभिभावकों ने कॉलेज पहुंचकर मामले की गंभीरता से जानकारी ली और सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की। जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से अभिभावकों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।
कॉलेज में 2019 से नहीं हैं कोई महिला प्रोफेसर
महिला डिग्री कॉलेज होने के बाद भी 2019 से कोई महिला प्रोफेसर नहीं हैं। इससे पहले 30 अप्रैल 2019 को महिला प्राचार्य सेवानिवृत्त हो गईं थी। इसके बाद किसी भी महिला प्रोफेसर की नियुक्ति कॉलेज में नहीं हुई। सभी पुरुष प्रोफेसर और अन्य स्टाफ हैं। इससे छात्राओं को दिक्कत होना लाजिमी है। पिछले 25 वर्षों में सिर्फ 20 प्राचार्यों की नियुक्ति तो हो चुकी है, मगर महिला प्राचार्य सिर्फ तीन ही महिला शामिल हैं।
निदेशक को भेजी गई एफआईआर और जांच रिपोर्ट
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी बरेली मुरादाबाद परिक्षेत्र संध्या रानी को मामले से पहले ही अवगत कराया दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को कमेटी की जांच रिपोर्ट के साथ एफआईआर की कॉपी प्राचार्य की ओर से भेजी गई है। जिससे मामले की सही जांच हो सके।
घटनाक्रम
21 नवंबर 10.45 बजे छात्रा की ओर से पीलीभीत कोतवाली में बड़ा खुदा गंज निवासी राजकीय महाविद्यालय पीलीभीत के प्रोफेसर कामरान आलम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 376, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। तहरीर में तीन छात्राओं के नाम खोले गए हैं। प्राचार्य पर संरक्षण देने का आरोप भी एफआईआर में लगाया गया है। प्राचार्य ने आरोपों को खारिज किया और पुलिस जांच के बाद कार्रवाई पर जोर दिया है।