{"_id":"f0966736c1932848c24c9a4c2255a9d3","slug":"several-booths-at-seven-by-turnout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बूथों पर सात बजे तक हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बूथों पर सात बजे तक हुआ मतदान
Pilibhit
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं के देर से घर से निकलने और मतदान की धीमी गति के चलते दोनों ब्लाकों के कई बूथों पर देरशाम तक मतदान चला। अमरिया के दो बूथों और ललौरीखेड़ा के भी छह बूथों पर सात बजे मतदान समाप्त हुआ।
विज्ञापन
द्वितीय चरण के लिए मंगलवार को हुए मतदान में सुबह काफी धीमी गति से मतदान हुआ। दोपहर में कुछ तेजी दिखी लेकिन इसमें फिर सुस्ती आने लगी। मतदान की सुस्त गति के कारण निर्धारित पांच बजे का समय समाप्त होने के बाद तक बूथों पर लाइनें लगी रहीं। इसमें ललौरीखेड़ा के गांव सरौरा, सरौरी, गौनेरा, सियाबाड़ी पट्टी, लालपुर और बरहा गांव में सात बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन
अमरिया। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम निसावां निसैइयां में बूथ संख्या 123, 124 में कुल 1720 मतदाता हैं। इन बूथों पर मतदाताओं की संख्या एकाएक बढ़ गई जिससे निर्धारित समय पर सभी का वोट नहीं पड़ सके। पांच बजे तक कतार में लगे सभी लोगों का वोट डालने के लिए मतदान कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंधेरा होने और बिजली न होने समस्या खड़ी हो गई। इस पर ग्रामीणों ने सौर ऊर्जा लाइट की व्यवस्था करर मतदान को प्रारंभ कराया। काफी प्रयास के बाद सात बजे मतदान पूर्ण कराया जा सका। यहां दोनों बूथों में मिलाकर 1720 मतों में 1420 मत पड़े जो कुल मतदान का 82 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन