फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven people were present in the house during the blast, there was a stampede to save themselves

विस्फोट के दौरान सात लोग घर में थे मौजूद, खुद को बचाने के लिए दौड़े

Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven people were present in the house during the blast, there was a stampede to save themselves
जहानाबाद के मोहल्ला जोशी टोला में आतिशबाजी में लगी आग के बाद आग बुझाने का प्रयास करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिस समय मकान में विस्फोट हुआ, उस समय पटाखा व्यापारी अजीम बेग की पत्नी और छह बच्चे घर में मौजूद थे। तीन बेटियां अंदर के हिस्से में और मां समेत तीन बच्चे बाहरी हिस्से में थे। तीन बेटियां झुलस कर मलबे में दब गई थीं। बाकी ने खुद को किसी तरह से बचा लिया। अजीम की पत्नी फिरोज बेगम ने बताया कि हादसे के दौरान उनकी तीनों बेटियां नमाज पढ़ रहीं थीं। घटना के समय बारिश हो रही थी, आसमान से बिजली गिरने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन

फिरोज बेगम ने बताया कि हादसे के दौरान वह अपनी पुत्री निशा, सानिया, नगमा, उजमा और दो पुत्र ताजीम और तस्लीम के साथ घर में मौजूद थी। पति दुकान पर गए हुए थे। बारिश होने के दौरान वह एक पुत्री, दोनों पुत्रों के साथ मकान के बाहरी हिस्से में थीं। तीनों पुत्रियां निशा, सानिया और नगमा कमरे में नमाज पढ़ रही थीं। फिरोज बेगम का कहना है कि बारिश के दौरान अचानक बिजली कड़की और उनके घर पर गिर गई। घर में पटाखे रखे हुए थे। बिजली गिरने से उनमें आग लग गई और घर से लपटे उठने लगीं। किसी तरह एक बेटी और दोनों बेटों समेत फिरोज बेगम ने भाग कर जान बचाई। लेकिन तीनों बेटियां अंदर ही फंसी रह गईं। विस्फोट के दौरान तेज आवाज के साथ घर के ऊपरी हिस्से का मलबा उछल कर गिरने लगा। देखते ही देखते नीचे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। लिंटर भी टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

उछल कर गिर रही थीं ईंटें, मच गई भगदड़
पीलीभीत। पड़ोसी सुल्तान खां की पत्नी शमां ने बताया कि अमीज बेग उनके मौसेरे जेठ हैं। हादसे से दस मिनट पहले ही वह उनके घर से आईं थीं। हालांकि उस समय अजीम के घर में क्या हो रहा था वह यह नहीं बता पाईं। जैसे ही वह अपने घर पहुंचीं अजीम बेग के घर आग लग गई। आग लगते ही धमाके की इतनी तेज आवाज आई कि वह डर गईं। जब बाहर निकली तो मलबा आसपास की छतों पर गिर रहा था। ईंटों के बड़े-बड़े टुकड़े देख जरा सी देर में भगदड़ मच गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई थी। पटाखों के धमाकों से करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक मलबा हवा में उछल कर गिरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के मकान भी हुए क्षतिग्रस्त
अजीम के घर विस्फोट होने से उनके सगे भाई नसीम बेग, कदीर खां, महीवली जोशी, पप्पू के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि आसपास के मकानों की छतों पर पड़ा मलबा भयानक मंजर की गवाही दे रहा था। लोग आसपास की छतों पर जाने से कतरा रहे थे। पुलिस भी भीड़ को रोकने की कोशिश करती रही। डर था कि भीड़ के कारण कोई कमजोर छत न गिर जाए जिससे कि दूसरा हादसा और हो जाए। हालांकि पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाते हुए आसपास की छतों को खाली करा लिया।

जहानाबाद के मोहल्ला जोशी टोला में  हादसे के बाद छत पर पड़ा मलवा व मौके पर लगी लोगों पर लगी भीड़। सं?

जहानाबाद के मोहल्ला जोशी टोला में हादसे के बाद छत पर पड़ा मलवा व मौके पर लगी लोगों पर लगी भीड़। सं?- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed