फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven new coronas turned out to be infected

सात नए कोरोना संक्रमित निकले

Fri, 08 Jul 2022 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Seven new coronas turned out to be infected
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना का संक्रमण थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को सात नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई हैं। हालांकि संक्रमित मरीजों में सामान्य लक्षण ही सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर को लेकर शासन की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर है। स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों के कोविड वार्ड को दुरुस्त किया गया है। समय-समय पर मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा जा रहा है। कोरोना की जांच की रफ्तार भी बढ़ाई गई है। जिले में प्रतिदिन संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सात नए संक्रमित में चार बीसलपुर और अमरिया, मरौरी और बिलसंडा से एक- एक मरीज सामने आया है। एसीएमओ हरिदत्त नेमि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, शरीर को साफ सुथरा रखने का प्रयास करें, खांसी, जुकाम और बुखार होने पर जांच करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बेपरवाह दिखते हैं लोग
राशन वितरण के दौरान कोटेदारों की दुकानों पर कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। अगर कोई संक्रमित है तो दूसरे व्यक्ति में संक्रमण आसानी से फैल जाएगा। इस विषय में न तो कोटेदार जागरूक दिख रहे हैं और न ही राशन लेने पहुंचे उपभोक्ता। शहर के कई कोटेदारों के कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed