फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Service tax hike protest memorandum submitted

सर्विस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Mar 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Service tax hike protest memorandum submitted
उद्योग
विज्ञापन
व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन न्यायिक नायब तहसीलदार को सौंपकर बढ़े सर्विस टैक्स को वापस लेने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के युवा जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह जौली के नेतृत्व में तमाम व्यापारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां व्यापारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन न्यायिक नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में व्यापारी समाज की अनदेखी की गई है।

बजट में सभी वर्गों के लिए घोषणाएं की गई, लेकिन आयकर सीमा का दायरा बढ़ाए जाने आदि की आस लगाए बैठे व्यापारियों को मायूसी ही हाथ लगी। कहा कि बजट में सर्विस टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी गई। जिससे महंगाई में इजाफा हुआ है।

ज्ञापन में सर्विस टैक्स बढ़ोत्तरी वापस लेने,  आयकर छूट सीमा 2.5  लाख से बढ़ाकर तीन लाख करने, व्यापारियों को आयकर विभाग द्वारा बीमा, पेंशन देने का कानून बनाने, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि की तरह देश में भी आयकरदाताओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य निशुल्क देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में वैभव अग्रवाल, मनोज राजानी, अर्जुन सिंह टहलानी, ज्वाय मैनी, हैप्पी गुप्ता, आशीष आनंद, आशीष अग्रवाल, निपेंद्र छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed