{"_id":"67226f464e793d99a604eda3","slug":"send-purchase-bill-to-state-tax-department-and-win-prize-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124860-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्यकर विभाग को भेजें खरीद बिल, जीतें इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्यकर विभाग को भेजें खरीद बिल, जीतें इनाम
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली पर मिठाई के अलावा अन्य सामान खरीदने पर बिल लेना न भूलें, वरना आप पुरस्कार से वंचित रह जाएंगे। राज्यकर विभाग ने इसके लिए पुरस्कार योजना शुरु की है। सामान का बिल भेजने पर विभाग की ओर से उन लोगों को लाटरी के माध्यम से इनाम दिया जाएगा। इसके लिए व्हाट्सऐप नंबर जारी किए गए हैं।
अमूमन देखने को मिलता है कि लोग हजारों रुपये की खरीद करने के बाद भी अपना बिल दुकानदारों से नहीं लेते। दुकानदार इसका फायदा उठाकर कर (टैक्स) की चोरी करते हैं। इसका नुकसान ग्राहक के साथ ही सरकार को भी होता है। कर बढ़ाने और चोरी रोकने के लिए राज्यकर विभाग की ओर से एक नई पहल इस दीपावली पर की गई है।
राज्यकर विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दीपावली पर मिठाई-मेवा, ड्राई फूट्स आदि की खरीदारी करने जा रहे है तो दुकानदार से बिल जरूर लें। इस बार जीएसटी ने बिल लेने वाले ग्राहकों को इनाम देने की योजना बनाई है। इसके लिए लोगों को राज्यकर विभाग के व्हाट्सऐप नंबर पर पक्के बिल की प्रति भेजनी होगी। इसमें नाम और पता भी लिखा जाएगा। तय समय पर बिल आने पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में भाग्यशाली विजेता को राज्य कर विभाग पुरस्कार देगा। सभी प्रकार के बिल राज्यकर विभाग को 25 से 31 अक्तूबर तक भेजे जा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
यह जारी किए गए हैं नंबर
बिल भेजने के लिए जीएसटी की ओर से 7235001060, 7235001061, 7235001062, 7235001104, 7235001109, 7235001141, 7235001142, 7235001143, 7235002833, 7235002834 नंबर जारी किए गए हैं।