फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Selection for all stages Started selling papers

चुनाव में सभी चरणों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

Mon, 16 Nov 2015 10:49 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 16 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में प्रथम चरण के नामांकन पत्र जमा होने के साथ ही अन्य ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री भी सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन सभी पांचों ब्लाक में नामांकन पत्र खरीदने को लोग ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे।

विज्ञापन

चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नौ नवंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू करने के निर्देश थे। लेकिन शुरूआत में मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में ही नामांकन पत्र बिके। सोमवार से सभी अमरिया, ललौरीखेड़ा, बीसलपुर, बरखेड़ा व पूरनपुर ब्लाक में नामांकन पत्र बिकने शुरू हो गए। सोमवार से ही पहले चरण के चुनाव के लिए मरौरी ब्लाक में नामांकन जमा होने के साथ ही प्रधान पद के 42 और सदस्य पद के 102 नामांकन बिक्री हुए। इसी प्रकार बरखेड़ा में प्रधान पद के 29 और सदस्य पद के 134 नामांकन बिके।
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने बताया कि आज पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 140 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 43 नामांकन पत्र बिके। इधर सछास जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने नामांकन पत्रों का अधिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाकर ब्लाक परिसर में हंगामा किया और डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तौलेराम गंगवार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। ग्राम प्रधान पद के  344 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 139 नामांकन पत्र बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed