फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seeing the tiger on the road, the passers-by lost their sweat

सड़क पर बाघ देख राहगीरों के छूटे पसीने

Tue, 22 Mar 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seeing the tiger on the road, the passers-by lost their sweat
Seeing the tiger on the road, the passers-by lost their sweat
जराकोठी। संडई हाल्ट से जराकोठी मार्ग पर देर शाम बाघ खेत से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया। बाघ को सड़क पर देख राहगीरों के पसीने छूट गए। गांव पौरखास की सीमा में दो दिनों से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। रविवार को बाघ ने गांव की सीमा में स्थित गन्ने के खेत में जंगली सुअर को अपना निवाला बनाया था।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम संडई हाल्ट से जराकोठी मार्ग पर मस्तान सिंह के फार्म हाउस के निकट बाघ खेत से निकलकर मार्ग किनारे आ गया। बाघ देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों के होश उड़ गए। दहशत के चलते बाइक सवार राहगीर वापस लौट गए। अन्य राहगीरों को भी जानकारी देकर सचेत किया। बाघ की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर सिंधु ने बताया की बाघ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना पर निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed