फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sealed the boundaries of the district and conducted a search operation.

Pilibhit News: जिले की सीमाएं सील कर चलाया तलाशी अभियान

Fri, 27 Dec 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sealed the boundaries of the district and conducted a search operation.
पीलीभीत। किसान से मोबाइल लूट की घटना की वजह सामने आने के बाद अफसर गंभीर हो गए। एसपी अविनाश पांडेय रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के अलावा एसओजी और तीन थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। जिले की सीमाओं पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर जिले की सीमाओं को सील कर तलाशी अभियान चलाया गया। शहर के अलावा मझोला, अमरिया, जहानाबाद, माधोटांडा, पूरनपुर व बीसलपुर मार्ग पर पुलिस ने मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्ग पर भी वाहनों को चेक किया। रात भर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

वहीं एसपी घटना स्थल के बाद सुनगढ़ी थाने पहुंचे और पीड़ित किसान ने पूरे मामले को लेकर काफी देर तक जानकारी की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भी पुलिस की सतर्कता जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले भर में बुलेट बाइक पर पुलिस की निगाहें

बदमाशों के बुलेट बाइक का प्रयोग करने की जानकारी के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को जिलेभर में अभियान चलाकर बुलेट बाइक को चेक किया गया। अभिलेख देखने के बाद भी बुलेट सवारों को जाने दिया गया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि वाहनों को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed