{"_id":"5953bd2c4f1c1b9b798b4626","slug":"sdm-s-in-the-municipality-many-absentees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का नगरपालिका में छापा, कई गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का नगरपालिका में छापा, कई गैरहाजिर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने नगरपालिका कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान उन्हें ईओ सहित लगभग 25 कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका एवं अभिलेख कब्जे में ले लिए। एसडीएम की कार्रवाई से कार्यालय में अफरा तफरी मची रही। शहर स्थित नगरपालिका कार्यालय में स्टाफ के उपस्थिति समय से न होने की शिकायत डीएम को मिली थी। इस पर बुधवार को डीएम ने एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह को पालिका कार्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम करीब 12 बजे नगरपालिका कार्यालय में छापा मारा। एसडीएम को पालिका कार्यालय में देख स्टाफ में खलबली मच गई। एसडीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा इसके बाद सभी पटलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ईओ सहित करीब 25 अधिकारी कर्मचारी अनुस्थित मिले। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका एवं अन्य अभिलेख कब्जे में लिए साथ ही स्टाफ को सुधार लाने की हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि अभिलेखों का भी अध्ययन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया इनमें कई गड़बड़ियां सामने आईं। विस्तृत अध्ययन के बाद रिपोर्ट तैयार की डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन