{"_id":"615de9358ebc3e4aff130c03","slug":"sdm-got-the-paddy-weighed-by-the-farmer-who-had-been-camping-for-six-days-pilibhit-news-bly4620623110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छह दिन से डेरा डाले पड़े किसान का धान तुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छह दिन से डेरा डाले पड़े किसान का धान तुलवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम ने बुधवार को मंडी समिति के सभी 13 राजकीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर अभी धान की कोई तौल नहीं मिली। एसडीएम ने छह दिनो से मंडी में पड़े किसान के धान की तौल अपने सामने करवाई।
मंडी परिसर में विभिन्न विभागोें के राजकीय धान क्रय केंद्र पहली अक्तूबर से खुल गए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी केंद्र पर धान की तौल शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम ने बुधवार को मंडी पहुंचकर सारे केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि किसी भी केंद्र पर अभी तक धान की तौल शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम राकेश गुप्ता द्वारा पूछने पर केंद्र प्रभारियों ने बताया कि काफी नमी होने के कारण अभी केंद्रों पर धान की आवक नहीं को पा रही है। धान की आवक शुरू होते ही तौल शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम को यह भी पता चला कि एफसीआई ने अभी तक मंडी परिसर में अपना क्रय केंद्र नहीं खोला है, जबकि नियमानुसार पहली अक्तूबर को एफसीआई का क्रय केंद्र खुल जाना चाहिए था। एसडीएम ने मौके पर मौजूद एसएमआई रमेश पाल को एफसीआई के जिला प्रबंधक से वार्ता कर उनका क्रय केंद्र तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। मंडी में पहली अक्तूबर से डेरा डाले पड़े गांव मकरंदापुर निवासी निर्मल सिंह ने एसडीएम को बताया कि उनका धान सूखा हुआ है और उन्हें ऑनलाइन टोकन भी मिल चुका है, फिर भी उनका धान नहीं तौला जा रहा है। एसडीएम ने एसएमआई को निर्मल सिंह का धान तत्काल तुलवाने के निर्देश दिए। एसडीएम के जाते ही एसएमआई ने विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर निर्मल सिंह का धान तुलवा दिया।