{"_id":"595f93a54f1c1be2398b4740","slug":"sdm-court-will-look-only-in-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में ही लगेगी एसडीएम की अदालत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में ही लगेगी एसडीएम की अदालत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायकों और अधिवक्ताओं के दबाव पर जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। प्रभारी डीएम ने एसडीएम सदर की अदालत पहले की तरह कलेक्ट्रेट में संचालित करने के आदेश दिए हैं। सदर तहसील परिसर से एसडीएम कोर्ट का सामान बंधना शुरू हो गया है। बीते माह जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट पर संचालित होने वाले एसडीएम सदर की अदालत को सदर तहसील परिसर में भेज दिया था। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को खासी परेशानी होने लगी थी। एसडीएम अदालत कलेक्ट्रेट में ही संचालित करने को लेकर विधायक संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत और बाबूराम पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, महामंत्री गुरूभाग सिंह डीएम से मिले थे। डीएम ने आश्वास्त किया था कि एसडीएम सदर की अदालत कलेक्ट्रेट में भी लगवाई जाएगी। डीएम के आश्वासन के बाद भी जब अदालत कलेक्ट्रेट नहीं आई तब अधिवक्ताओं ने दो दिन कलमबंद हड़ताल की और अदालती कामकाज ठप रखा। शुक्रवार को प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी ने एसडीएम सदर की अदालत तहसील परिसर से हटाकर पहले की तरह ही कलेक्ट्रेट में ही संचालित करने के आदेश कर दिए। सोमवार को एसडीएम की अदालत विधिवत कलेक्ट्रेट में ही लगेगी। इस पर अधिवक्ता संघों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रभारी डीएम अजयकांत सैनी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन