फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scuffle with the police who went to catch the accused of rape in Gajraula

Pilibhit Crime: गजरौला में पुलिस के साथ हाथापाई, दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए की अभद्रता

Fri, 10 Jun 2022 12:37 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jun 2022 12:37 AM IST
सार

थाना और कस्बा गजरौला निवासी रामविलास दुष्कर्म का आरोपी है। उसका वारंट आया था। गिरफ्तारी के लिए दो सिपाही उसके घर गए घर रात करीब आठ बजे गए थे। आरोपी को पकड़ते ही हंगामा शुरू हो गया। एक महिला ने हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Scuffle with the police who went to catch the accused of rape in Gajraula
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार को रात पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। महिलाओं ने पुलिस का घेराव कर दिया था। पुलिस के साथ हाथापाई हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके अन्य परिवार वालों को भी हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


थाना और कस्बा गजरौला निवासी रामविलास दुष्कर्म का आरोपी है। उसका वारंट आया था। गिरफ्तारी के लिए दो सिपाही उसके घर गए घर रात करीब आठ बजे गए थे। आरोपी को पकड़ते ही हंगामा शुरू हो गया। एक महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी ताबड़तोड़ डंडे बरसाए और आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद थाने के गेट पर कुछ लोग एकत्र हो गए। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर उनको हटाया।
विज्ञापन


आनन-फानन में सीओ सिटी सुनील दत्त थाने पहुंचे। पुलिस अग्रिम कार्रवाई की तैयारी में है। जब पुलिसकर्मी वारंट लेकर रामविलास के घर पहुंचे तो उस वक्त महिला सिपाही साथ में नहीं थी और पुलिसकर्मी घर के अंदर घुसे इसके बाद घर के अंदर विवाद हो गया। विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस के साथ अभद्रता हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed