{"_id":"69eb0db6c3929237870f36cf","slug":"school-van-collides-with-electric-pole-in-barkheda-pilibhit-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में टला बड़ा हादसा: बरखेड़ा में बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे 26 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में टला बड़ा हादसा: बरखेड़ा में बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे 26 बच्चे
Fri, 24 Apr 2026 11:59 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के लिटिल स्टार अकादमी की एक स्कूल वैन सुबह करीब सात बजे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में स्कूल वैन में सवार करीब 26 बच्चे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल वैन की रफ्तार काफी तेज थी। चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त था। इसी लापरवाही के कारण उसने वैन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे बिजली के खंभों में जा घुसी। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। स्कूल वाहन में खजुरिया, पचपेड़ा, दोलापुर, मोहम्मदगंज रम्पुरा और लखनऊ कलां आदि गांवों के बच्चे बैठे थे। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन