{"_id":"5ea718218ebc3e902e76a758","slug":"school-syllabus-not-changed-pilibhit-news-bly404049561","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान गए स्कूल वाले, कहा-पुराने पाठ्यक्रम से ही होगी पढ़ाई, नहीं बदलेगा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान गए स्कूल वाले, कहा-पुराने पाठ्यक्रम से ही होगी पढ़ाई, नहीं बदलेगा कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लॉकडाउन होने से हर किसी का कारोबार प्रभावित है। ऐसे में अभिभावकों के सामने आ रही दिक्कतों को समझते हुए शासन-प्रशासन ने कान्वेंट स्कूलों को पिछले साल का पाठ्यक्रम ही चलाने को कहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब स्कूल वाले भी फिलहाल मान गए हैं। उनका कहना है कि अब पुराने कोर्स से ही पढ़ाई कराएंगे और पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
लॉकडाउन होने के बाद शासन ने प्राइवेट स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। उसमें यह कहा था कि निजी स्कूल अपने पाठ्यक्रम में कोई भी परिवर्तन नहीं करेंगे। गत वर्ष के पाठ्यक्रम के आधार पर ही शिक्षण कार्य संचालित कराएंगे। शासन की गाइडलाइन को मानते हुए कई विद्यालयों के प्रबंधकों ने नए शैक्षिक सत्र में एनसी से लेकर 12 वीं तक के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव न करने की बात कही है। वह अपने विद्यालयों में पिछले सत्र का कोर्स ही जारी रखेंगे, किताबों में कोई फेरबदल नहीं करेंगे। ताकि अभिभावकों को दिक्कत न होने पाए। फिलहाल शिक्षा विभाग के अफसर शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का दावा कर रहे हैं। डीआईओएस का कहना है कि अगर कोई कोर्स बदलता है तो कार्रवाई तय है।
क्या बोले स्कूल प्रबंधक
शासन की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करते हुए बच्चों को ऑनलाइन पुरानी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। किसी भी क्लास में कोई पाठ्यक्रम नहीं बदला गया है।- सनी दीक्षित, प्रबंधक ,लार्ड कृष्णा स्कूल
विज्ञापन
लॉकडाउन होने से हर वर्ग की व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसके लिए विद्यालय में कोई भी पाठ्यक्रम नहीं बदला गया है। पुराना कोर्स ही संचलित किया जाएगा। ताकि अभिभावकों दिक्कत न हो। -हेमंत जागोता, प्रबंधक, स्प्रिंगडेल कॉलेज
पहले से ही सभी क्लास में एनसीईआटी की किताबें चल रही है। लॉकडाउन होने के बाद शासन से मिली गाइडलाइन के बाद पुराना कोर्स ही संचालित है। उन्हीं किताबों के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।- निशांत गोस्वामी, प्रबंधक, गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल
शासन से गाइडलाइन मिलने के बाद पुराना कोर्स ही संचालित करने के निर्देश दिए जा चुके है। अगर किसी भी विद्यालय ने कोर्स में बदलाव किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संतप्रकाश, डीआईओएस