{"_id":"64da2dd0c7aeafb4640dfb05","slug":"school-girls-saved-the-life-of-the-school-van-driver-in-pilibhit-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की बचाई जान: पानी भरी खाई में गिरी स्कूल वैन, छात्राओं ने दुपट्टे बांधकर चालक को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बचाई जान: पानी भरी खाई में गिरी स्कूल वैन, छात्राओं ने दुपट्टे बांधकर चालक को बाहर निकाला
Mon, 14 Aug 2023 07:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:06 PM IST
सार
पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पानी भरी खाई में जा गिरी। वैन पानी में डूब गई। चालक उसके ऊपर खड़ा हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं छात्राओं ने दुपट्टे बांधकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
क्रेन से निकाली गई स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में बच्चों को लेने जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरी खाई में जा गिर गई। चालक वैन में फंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं छात्राओं ने अपने दुपट्टों को आपस में बांधकर बमुश्किल वैन चालक को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि वैन में बच्चे नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हादसा हजारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। गांव गांधीनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को घरों से लेने के लिए स्कूल वैन का चालक चंद्रपाल सिंह गांव की तरफ जा रहा था। अशोकनगर के समीप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरी गहरी खाई में गिर गई। वैन चालक किसी तरह पानी में डूबी वैन के ऊपर आ गया।
ये भी पढ़ें- UP: '15 मिनट को पुलिस हटा लो...फिर देखो', कांवड़ गुजरने के बाद डाली भड़काऊ पोस्ट, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट
ये भी पढ़ें- UP: '15 मिनट को पुलिस हटा लो...फिर देखो', कांवड़ गुजरने के बाद डाली भड़काऊ पोस्ट, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
वैन चालक मदद के लिए चिल्लाने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं छात्राओं ने अपने दुपट्टों को आपस में बांधने के बाद गड्ढे में लटकाया। उसे पकड़कर चालक बमुश्किल खाई से बाहर निकला। बाद में वैन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका। स्कूल की वैन के खाई में गिरने की खबर सुनकर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।