{"_id":"5ee121238ebc3e42cd21614c","slug":"school-dress-made-by-swayam-sahayta-group-women-pilibhit-news-bly408836489","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूली बच्चों की ड्रेस भी बनाएंगी सहायता समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूली बच्चों की ड्रेस भी बनाएंगी सहायता समूह की महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की ड्रेस भी तैयार करेंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से बच्चों की संख्या दी जाएगी। फिर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बच्चों की ड्रेस सिलेंगी।
जनपद में 300 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। शासन के निर्देश के तहत अब इन्हीं को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ड्रेस सिलने का काम दिया जाएगा। वर्तमान में 1,98,162 बच्चे परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनकी ड्रेस अभी तक ई-टेंडरिंग के माध्यम से खरीदी जाती थी। इसमें घोटाले के आरोप भी लगते थे। इसी प्रक्रिया को सरल बनाने और रोजगार देने के लिहाज से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ड्रेस सिलवाने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंध समिति ड्रेस का कपड़ा खरीदेगी। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलने के लिए दिया जाएगा। इससे समय पर ड्रेस वितरण के आसार जताए जा रहे हैं। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से स्कूल ड्रेस सिलवाने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर अभी कुछ बिंदुओं पर मंथन कर रहे है, जल्द निर्देशानुसार काम कराया जाएगा। संवाद