फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scavengers also encompass

सफाईकर्मियों ने दिया धरना, सौंपा भी ज्ञापन

Thu, 12 Mar 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Scavengers also encompass
विभिन्न मांगों को
विज्ञापन
लेकर पंचायतीराज सफाई कर्मियों ने नेहरू पार्क में धरना दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रिए ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश आह्वान पर बृहस्पतिवार सुबह नेहरू पार्क में एकत्र हुए। सफाई कर्मियों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि पंचायतराज सफाईकर्मियों को समूह ग की नियमावली के तहत 50 प्रतिशत पदोन्नति दी जाए साथ ही दो पालियों में कार्य व्यवस्था को समाप्त कर एक पाली में सुबह आठ से सायं तीन बजे तक कार्य लिया जाए।

नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन के दौरान पहुंचे एसडीएम सदर को सफाईकर्मचारियों ने अपनी मांगों मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में 50 प्रतिशत पदोन्नति व समय निर्धारण के अलावा मासिक पे रोल पर पर प्रधान का नियंत्रण समाप्त करने, न्याय पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक का पद सृजित किया जाए व पेंशन योजना लागू करने की मांग शामिल है।

धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष धर्मपाल, महासचिव वली मोहम्मद, रामसेवक, मोहम्मद शाहिद नबी, शैलेष सोनकर, करमचंद्र, श्रीपाल, शिवकुमार, गीता रानी, नईमुल हसन, अजयबाबू, तसलीम मियां सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed