फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   scam

पंचायत सचिव और प्रधान ने फर्जी काम दर्शाकर एक करोड़ खपाए

Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
scam
पीलीभीत। भ्रष्टाचार पर डीएम पुलकित खरे के सख्त रुख अपनाने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और सचिवों के स्तर से करोड़ों रुपये के किए गोलमाल की कलई खुलना शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत बार नवादा के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर एक करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए प्रधान और सचिव पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत सचिव और प्रधान ने सांठगांठ से फर्जी काम दर्शाकर एक करोड़ रुपये खपा दिए। गांव में काम भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बार नवादा के कुछ ग्रामीण सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत पत्र में ग्राम प्रधान और सचिव पर सांठगांठ करके विकास कार्य कराने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया। हैंडपंप मरम्मत, सीसी रोड निर्माण, जूनियर हाईस्कूल की चहारदीवारी, टाइल्स लगवाने, रंगाई पुताई, स्लैब निर्माण, पाइप खरीद, खड़ंजा निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कार्य आदि के नाम पर ग्राम निधि और मनरेगा से यह रकम मनमाने तरीके से खर्च दर्शायी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तमाम काम तो धरातल पर कराए भी नहीं गए, केवल कागजों में ही दर्शाए गए हैं। इसके अलावा कुछ में प्रधान और पंचायत सचिव ने एक ही काम का दो-दो बार बजट निकाल लिया। कराए गए कामों में गुणवत्ता भी दरकिनार कर दी गई। मनरेगा और ग्राम निधि में किए गए घोटाले की शिकायतें भी की गई, मगर ब्लॉक स्तर पर सब मैनेज कर दिया गया। ग्रामीणों ने बिंदुवार गड़बड़ी गिनाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम पुलकित खरे ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed