फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   scam

डेढ़ साल बाद हुई सोलर लाइट घपले की जांच, तीन लाख का निकला हेरफेर

Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
scam
पीलीभीत। मुख्यमंत्री को किए गए ट्वीट के बाद आखिरकार देवीपुरा गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच डेढ़ साल बाद हो सकी। जांच में करीब तीन लाख रुपये के हेरफेर का मामले सामने आया है। फिलहाल जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अब इस मामले में डीपीआरओ स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवीपुरा का है। गांव निवासी रविंद्र कुमार गंगवार समेत अन्य ग्रामीणों ने शपथ-पत्रों के साथ डीएम से ग्राम पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायत में प्रधान शांति देवी और सचिव भगवान स्वरूप पर गांव में सोलर लाइट लगाने और अन्य विकास कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। बताते हैं कि सोलर लाइटें लगाने के कुछ दिन बाद ही खराब भी हो गई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले की जांच डीडीओ योगेंद्र पाठक को करने के निर्देश दिए। आरोप है कि डेढ़ साल बीतने के बाद भी मामले की जांच नहीं की गई। इस पर शिकायतकर्ता ने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पूरे मामले से अवगत कराया। ट्विटर की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सीडीओ ने फाइल तलब करने के साथ डीडीओ को जल्द जांच करने के निर्देश दिए। डीडीओ योगेंद्र पाठक ने मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट सौंप दी। जांच में करीब तीन लाख रुपये का हेरफेर पाया गया है। इस धनराशि से कराए गए कार्यों के अभिलेख भी जांच अधिकारी को नहीं दिखाए गए। अब इस मामले में डीपीआरओ के स्तर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवीपुरा में शिकायत की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में कुछ अभिलेख नहीं दर्शाए गए हैं। इसमें तीन लाख का हेरफेर है। जांच रिपोर्ट पंचायत विभाग को सौंप दी गई है। - योगेंद्र पाठा, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed