{"_id":"62659efa6cc5486c37764f7b","slug":"sariya-collided-with-high-tension-line-two-farmers-died-pilibhit-news-bly48262682","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से टकराई सरिया, दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से टकराई सरिया, दो किसानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौर गुजरानपुर में रविवार सुबह दो सगे भाइयों की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत हो गई। कुलाबा साफ करने के दौरान हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
गांव ललौर गुजरानपुर निवासी रविंद्र गंगवार ने बताया कि उनके पिता 57 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद और उनके चाचा 52 वर्षीय रामेश्वर दयाल रविवार को सुबह करीब दस बजे गन्ने की बुवाई के लिए तैयार खेत की सिंचाई करने लिए गए थे। पानी खेत में नहर से लाना था। नहर से पानी देने वाला कुलाबा (पाइप) बंद था। इस पर वह लोग लंबी सरिया से कुलाबा साफ कर रहे थे। कुलाबा साफ करने के बाद उन्होंने सरिया कुलाबे से बाहर निकाली। इसी दौरान सरिया कुलाबे के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन से टकरा गई और सरिया में करंट आ गया। करंट लगने से दोनों सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन और बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस हादसे में मृतकों के घर कोहराम मच गया है। मृतकों के पिता नंदराम, उनके तीसरे भाई अरवेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद के पुत्र रविंद्र, भुवनेश, अवधेश, पुत्री मंजू, पत्नी नन्हीं देवी, रामेश्वर दयाल की पत्नी धनदेवी, पुत्र सत्येंद्र, और धीरज का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। सूचना मिलते ही पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने उस इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। नहर विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने इस हादसे के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वह क्षेत्रीय कर्मचारियों को भेजकर जानकारी कराएंगे।