फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saraf's daughter has not recovered fierce Hindu organization

सर्राफ की बेटी बरामद न होने से भड़के हिंदू संगठन

Tue, 23 Feb 2016 08:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Saraf's daughter has not recovered fierce Hindu organization
गैरसुमदाय के युवक के साथ गई शहर के एक सर्राफ की बेटी को पुलिस तीसरे दिन भी बरामद नहीं कर सकी है। इससे भड़के हिंदू संगठन के लोग तमाम व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे और एएसपी से वार्ता की। पुलिस की लापरवाही से खफा हिंदू संगठन के लोगों की एएसपी से तीखी नोकझोंक हो गई। इससे गुस्साए लोग वहीं धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद टनकपुर हाइवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे खाद्य, रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद कराने का हरसंभव प्रयास करने का अश्वासन देने पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब पौन घंटे तक हाइवे जाम रहा।
विज्ञापन

शहर के एक सर्राफ की पुत्री गैरसमुदाय के युवक के साथ दो दिन पहले चली गई थी। पुलिस प्रेमी युगल को तीसरे दिन भी बरामद नहीं कर सकी है। इससे हिंदू संगठनों और व्यापारियों में रोष है। मंगलवार को भाजपा सहित कई हिंदू संगठनों के लोग व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे और एएसपी से मिले। नेताओं ने तीसरे दिन भी युवती के बरामद न होने पर नाराजगी जताई और पुलिस पर कथित दबाव होने का आरोप लगाया। इसे लेकर एएसपी और नेताओं के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद गुस्साए लोग एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटे के बाद सभी लोग कचहरी तिराहा पहुंचे और टनकपुर हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ जहानाबाद निर्मल कुमार विष्ट, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे एसपी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। इसी दौरान न्यूरिया की ओर से आ रहे खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का काफिला भी वहां पहुंच गया। राज्यमंत्री ने भीड़ के बीच जाकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में उनके 24 घंटे के भीतर बरामदगी का भरोसा दिलाने पर लोग शांत हुए और जाम खोला। पौन घंटे हाइवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा नेता दीपक अग्रवाल, शिवसेना जिला प्रभारी पंकज शर्मा, हिंदू जागरण मंच के महामंत्री स्वतंत्र देवल, राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी आदि ने की।
विज्ञापन


पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
युवती के बरामद न होने से हिंदू समुदाय के लोगों में रोष है। हिंदू संगठनों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में युवती बरामद नहीं हुई तो हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगा। कुछ व्यापारियों ने बाजार भी बंद कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर दबिश
शहर कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगल की तलाश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। बरामदगी के लिए एक टीम ने इलाहाबाद में भी डेरा जमा रखा है।


युवती को बरामद करने की पूरी कोशिश की जा रही है। किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही प्रेमी युगल को बरामद कर लिया जाएगा।
-विकास कुमार वैद्य, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed