फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sanke catcher caught by forest gaurd

दुर्लभ प्रजाति के सांप पकड़ने आए दो सपेरों को दबोचा

Mon, 14 Sep 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
sanke catcher caught by forest gaurd
अमरिया। दवा बनाने के नाम पर दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़ने आए दो सपेरों को वन कर्मियों ने पकड़ लिया। सपेरों के पास से दो जिंदा कोबरा सांप और एक दुर्लभ प्रजाति के सांप का सिर बरामद किया गया है। वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने दोनों सपेरों पर वन अधिनियम के तहत विभागीय केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना के मुताबिक रविवार सुबह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें शुक्ला फार्म के पास एक बाइक पर दो संदिग्ध जाते दिखे। दोनों को आवाज देकर रुकने को कहा तो वन कर्मियों को देखकर दोनों भागने लगे। वन कर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो जिंदा कोबरा सांप और दुर्लभ प्रजाति के सल्लू सांप के सिर का ऊपरी हिस्सा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों सपेरों ने अपने नाम आलोकनाथ निवासी मुडलिया गौस अमरिया और पप्पूनाथ निवासी देहमु थाना उझानी बदायूं बताया।
विज्ञापन

वन कर्मियों को बताया कि वे सांप से दवा बनाने का काम करते हैं। सांपों को पकड़कर उनकी खरीद फरोख्त भी करते हैं। वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने दोनों सपेरों पर वन अधिनियम के तहत विभागीय केस दर्ज कर चालान किया है। वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि दो संदिग्ध सपेरों को पकड़ लिया गया। उन पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed