{"_id":"623e1bc3fd2d4620d1674faf","slug":"sanjay-singh-gangwar-minister-pilibhit-news-bly4793271128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद से अदावत, खुल कर सियासत, मंत्री पद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद से अदावत, खुल कर सियासत, मंत्री पद मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। संजय सिंह गंगवार के परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह छोटे से गांव कुकरीखेड़ा के मूल निवासी हैं। पिता चीनी मिल में कर्मचारी थे। उनका सियासत से कोई लेना देना नहीं था। अपने दम पर 2005 में राजनीति में सक्रिय हुए और 17 वर्ष की सियासत में मंत्री पद तक पहुंच गए।
संजय 2005 में ब्लॉक प्रमुख चुने गए। यहीं से उनकी सियासत को विस्तार मिला। अपने ही दल के सांसद से उनकी अदावत किसी से छिपी नहीं है। विधायक और सांसद के रिश्ते से सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनते रहे हैं। बीते पांच वर्ष में ऐसे मौके भी आए जब दोनों के समर्थक आमने-सामने नजर आए। राजनीतिक मुद्दों पर सांसद और विधायक के सुर अलग-अलग ही गूंजे। सांसद वरुण गांधी ने निजीकरण और किसान आंदोलन को लेकर अपने सवालों से सरकार को कटघरे में खड़ा किया तो विधायक संजय सिंह गंगवार सरकार की तरफदारी करते दिखे। भविष्य की सियासत को देखते हुए संजय सिंह गंगवार को आगे बढ़ाने का निर्णय संगठन के स्तर से लिया गया है क्योंकि संजय सिंह गंगवार खुलकर सियासत करते हैं। संगठन उनसे 2024 को लेकर उम्मीदें लगाए हुए है।
प्रोफाइल
संजय सिंह गंगवार उम्र 45वर्ष
जाति - कुर्मी
सीट- पीलीभीत सदर
पत्नी-रश्मि गंगवार गृहणी
भाई- अजय सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख
पिता- बाबूराम गंगवार, सेवानिवृत्त कर्मचारी, चीनी मिल मझोला
शिक्षा- बीएससी
खासियत - भाजपा का परंपरागत वोट और हिंदुत्व की लहर, राजनीतिक कौशल, जनता के लिए उपलब्ध रहना
2005-2006 में मरौरी विकास खंड से निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख बने
2012 में बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़े
2017 में भाजपा से विधायक चुने गए
2022 में भाजपा से विधायक चुने गए