फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   samiti

60 पदों के लिए 169 नामांकन

Tue, 31 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 31 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
samiti
पीलीभीत गन्ना समिति के 12 पदों के लिए सोमवार को चुनाव अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में नामांकन जमा किए गए। इसमें कुल 12 पदों के लिए 59 पर्चे बिके जिसमें 52 जमा हुए। किसी भी सीट पर एकल नामांकन नहीं हुआ। इसमें सर्वाधिक नामांकन कनाकोर सीट पर नौ और सबसे कम नामांकन बिठौराकलां सीट पर दो हैैं। नामांकन करने वालों में चार पूर्व डायरेक्टर क्रमश: रामकृष्ण, संतराम, डॉ. राममूर्ति गंगवार, सर्वजीत हैं जबकि सत्यप्रकाश पूर्व डायरेक्टर लीलावती के पति हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया मंगलवार को नामांकन पर आपत्तियां ली जाएंगी और बुधवार को नामवापसी होगी। नामवापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद ही चुनाव की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पूरनपुर। गन्ना समिति में चुनाव अधिकारी अधिशासी अधिकारी बाढ़खंड मिनहाज अहमद और समिति सचिव देव सिंह राना की मौजूदगी में 36 नामांकन जमा हुए। इसमें पूरनपुर सीट से चेतराम, महुआ गुंदे से सरला देवी, मझारा से स्वदेश सिंह का एकल नामाकंन दाखिल होने से उनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। नवदिया सुल्तानपुर से पिता-पुत्र के नामाकंन दाखिल होने से एक की वापसी की उम्मीद है। चीनी मिल में 14 नामांकन हुए। इसमें कुर्रैया से बृजेश कुमार, घुंघचाई से गंगाराम, निजामपुर से महारानी, पिपरिया दुलई से कढेर सिंह, पूरनपुर से मतलूब हुसैन, मनहरिया से गुरदेव सिंह, मुजफ्फरनगर से अमित कुमार का एक-एक नामाकंन आने से निर्विरोध तय माना जा रहा है। ढकिया से एक भी नामाकंन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीसलपुर। चीनी मिल में संचालकों के 12 पदों के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि पांच सीटों घुंघचइया में माया देवी, बेनीपुर में महीपाल, अमृताखास में राजेंद्र प्रसाद, ककरा कलां में ब्रह्मा देवी का एकल नामांकन हुआ है। गन्ना समिति में 12 संचालक पदों के लिए 42 नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन अधिकारी सीके श्रीवास्तव ने बताया कि दो सीटों अमरा करोड़ में बिहारी लाल व दौलतपुर करैना में सुरेंद्र पाल सिंह का एकल नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना समिति  कुल पद    नामाकंन   एकल    रिक्त
पीलीभीत     12        52       0         0
पूरनपुर             12        36       3        0
बीसलपुर     12        42       2         0
----------चीनी मिल--------------            
पूरनपुर      12        14       8         1
बीसलपुर      12        25       5         0

--------------------------------
कुल             60         169       18       1
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed