फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   salesman dies after young man had beaten his for not giving borrow of beer bottle in Pilibhit

Pilibhit News: उधार में बियर की बोतल नहीं दी तो सेल्समैन को बेरहमी से पीटा, बरेली में उपचार के दौरान मौत

Sun, 31 Mar 2024 11:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 11:14 AM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा में बियर की बोतल उधार में न देने पर युवक ने सेल्समैन को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गय था। बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
salesman dies after young man had beaten his for not giving borrow of beer bottle in Pilibhit
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा में बियर की दुकान पर  24 मार्च को मारपीट में घायल हुए सेल्समैन की शुक्रवार रात को बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

  
बीसलपुर क्षेत्र के गांव नरातुल्लापुर निवासी लता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पति लोकेश कुमार माधोटांडा स्थित बियर की दुकान पर सेल्समैन थे। 24 मार्च को माधोटांडा गांव का ही चंद्र प्रकाश उर्फ चानू दुकान पर उधार में बियर मांगने पहुंचा। उधार देने से मना करने पर युवक धमकी देने लगा। इसके बाद मौके से चला गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन बाहर निकले। इस दौरान घात लगाए बैठे युवक ने सेल्समैन को रोक कर  सिर पर लाठी मार दी। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे थे आबकारी निरीक्षक
बियर की दुकान पर अधिक मूल्य वसूलने की आबकारी विभाग के पास कई शिकायतें पहुंची थी। इसके बाद आबकारी निरीक्षक दीपक राय मामले की जांच करने पहुंचे थे। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की गई। जांच के दौरान ही सेल्समैन और एक युवक में कहासुनी हो गई थी। हालांकि वह जांच के बाद लौट आए थे। 

विवाद की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी युवक को घायल देख पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया था लेकिन तीन घंटे बाद दोबारा मारपीट हो गई थी। जिसमें सेल्समैन को भी चोट आई थी। 26 मार्च को पुलिस ने आरोपी युवक का शांति भंग में चालान किया था। 

एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि 24 मार्च को अधिक मूल्य वसूलने को लेकर युवक और सेल्समैन के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान सेल्समैन घायल हो गया था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed