फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salary To be proposed

शासनादेश के तहत वेतन दिए जाने का प्रस्ताव पास

Sat, 30 May 2015 11:25 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Sat, 30 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को देर शाम नगर पालिका बोर्ड की हुई आपात बैठक में संविदा सफाई कर्मचारियों को नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारी 20 मई से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इनके समर्थन में स्थाई सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। शुक्रवार को देर शाम कैंप कार्यालय पर हुई पालिका बोर्ड की आपात बैठक में संविदा सफाई कर्मचारियों को नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिलाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने और संचालन ईओ सुरेंद्र प्रताप ने किया। बैठक मेें लगभग सभी पालिका सदस्य मौजूद  थे। ईओ ने बताया कि बोर्ड की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए विशेष वाहक से डीएम कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का धरना जारी
बीसलपुर। एक सूत्री मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारियों का बेमियादी धरना शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को पालिका परिसर के बजाय धरना रामदुलारी कॉलेज में शुरू कर दिया है।


नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मी हड़ताल पर जाकर 20 मई से पालिका परिसर में धरना शुरू कर रखा था। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि उनकी मांग पूरी होने तक, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, शांति देवी, चंदा, गीता देवी, सीमा देवी, सर्वेश, रामकुमार, चंदन, सोनू और अजय समेत सभी संविदा सफाई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed