फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   salary of four thousand teachers hanged

चार हजार शिक्षकों का वेतन लटका

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
salary of four thousand teachers hanged
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब चार हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों को नवंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। आलम यह है कि दिसंबर बीतने को है, मगर वेतन कब मिलेगा। इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार लेखा विभाग का हमेशा ही यही रवैया रहता है। शासन का स्पष्ट तौर पर हर माह की एक तारीख को वेतन शिक्षकों के खाते में भेजने के निर्देश है। मगर यहां लेखा विभाग में कर्मचारियों की मनमानी के चलते शिक्षकों को वेतन मिलने में हमेशा दिक्कत होती है। शिक्षक कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं, मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। वेतन न मिलने से कई शिक्षकों की लोन की किस्त भी टूट गई है।
विज्ञापन

कभी भी अध्यापकों को समय से वेतन नहीं मिलता। अपनी बात रखने अगर कार्यालय जाओ तो कोई सुनने वाला नहीं। समस्या का निस्तारण तो नहीं किया जाता और उल्टा पदाधिकारियों पर ही आरोप प्रत्यारोप लगा दिए जाते हैं। फर्जी मुकदमे लिखवा दिए जाते हैं। शीघ्र वेतन की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। - सत्येंद्र गंगवार, मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखाधिकारी मेडिकल पर थे। एक दो दिन में वेतन जारी हो जाएगा।
- चंद्रकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed