फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sajjad will retort that have been waged songs

सज्जादगानों को छेड़ा गया तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

Sun, 17 Jan 2016 10:59 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 17 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sajjad will retort that have been waged songs
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान शहर में हुए बवाल मामले में पुलिस द्वारा की कार्रवाई में एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने व दरबारे अल्लाहू मियां के हसनमियां कदीरी समेत तमाम लोगों पर हत्या प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लेने के विरोध में खानकाहों के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को ऑल इंडिया सूफी काउंसिल के तत्वावधान में विभिन्न खानकाहों के सज्जादगानों व नुमाइंदगानों ने बैठक की और एक स्वर में खानकाहों के हिफाजत के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। सभी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के दौरान शहर में हुई घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए शीघ्र ही रामपुर में हजरत हाफिज शाह जमालुल्लाह रामपुरी रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने के सज्जादानशीन की अगुवाई में एहतिमाम ऑल इंडिया सूफी काउंसिल के बैनर तले प्रदर्शन करने का एलान किया।  
विज्ञापन

शहर स्थित हजरत सैय्यदना सरकार अल्लाहू मियां की खानकाह पर रविवार को मीटिंग के दौरान सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अलहाज मुमताज मियां ने कहा कि खानकाहों की शिक्षा बराबर अमनो अमान यकजहती और भाईचारे की रही है। खानकाह के लोगों को बुजदिल न समझा जाए। अगर खानकाहों के सज्जादगानों को छेड़ा गया तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खानकाही लोग पीछे नहीं रहेंगे। भटपुरा शरीफ के खानकाह के सज्जादानशीन हजरत सैयद अजीज मियां ने सूफी काउंसिल के फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन

 खानकाह हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां से नुमाइंदगी करते हुए हजरत शाह वजाहत मियां शेरी ने कहा कि सूफियों का मिशन अमनो अमान व यक-जहती का रहा है। अफसोस है कि रसूल ए अरबी की पैदाइश के मौके पर अकीदतमंदों का जुलूस रोका गया और उन पर जुल्म की गई। शाहजी एकेडमी बरेली के अध्यक्ष हाजी सरफराज हुसैन अंसारी ने कहा कि खानकाइयों पर जुल्म और ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ककराला बदायुं से मुफ्ती फईम सकलैनी ने कहा कि हमारे सब्र का इम्तेहान न लिया जाए। प्रोफेसर महमूद हसन बरेलवी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में खानकाह ए उस्मानिया कदीरिया के सज्जादानशीन हजरत मुफ्ती हसन मियां कदीरी ने कहा कि अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम जेलों को भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर लतीफ कुरैशी, हाफिज बिलाल नूरी, मुफ्ती जाकिर हुसैन अशरफी, सूफी इरफान मिया कदीरी, हाफिज अनवार शेरी, हाफिज इकरार अहमद, मोहम्मद इशहाक कदीरी, मतीन खां साबरी, तौसीफ अहमद कदीरी, काशिफ खां, सूफी शाहबुद्दीन कदीरी, सुल्तान अहमद कदीरी, सैयद जफर कदीरी, जमीर हसन खां, मोहम्मद बेग कदीरी, मौलाना इंतेजार कदीरी, मौलाना मोहम्मद दानिश कदीरी, तौकीर अहमद नकवी, मोहम्मद रिजवान मलिक, मौलाना फिदा हुसैन कदीरी आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed