{"_id":"2f54171ebcc84707d4bcdf2076caefea","slug":"said-mos-world-records-to-send-a-message-through-unique-awareness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले राज्यमंत्री: वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से जागरूकता संदेश देना अद्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले राज्यमंत्री: वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से जागरूकता संदेश देना अद्वितीय
Pilibhit
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
बेटी ही बचाएगी की थीम पर अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शुक्रवार को शहर के गांधी स्टेडियम में आगाज हो गया। इस दौरान 686 स्कूली बच्चों ने मोस्ट पीपुल होल्डिंग पिक्चर ऑफ एनिमल्स का विश्व रिकॉर्ड पीलीभीत के नाम किया। सिंगिंग, डांसिंग से सराबोर दो दिवसीय कार्निवल का समापन सात नवंबर होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला व फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के दो दिवसीय कार्निवल का शुभारंभ खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम को गति दी। राज्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। अमर उजाला व फ्यूचर ग्रुप ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसे कार्यक्रम कर इस दिशा में अद्वितीय कार्य किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन को लेकर जो संदेश दिया जा रहा है, इससे लोगों में अवश्य जागरूकता आएगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रभात जायसवाल, डीएफओ कैलाश प्रसाद, एडीएम अजय कांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, न्यायिक नायब तहसीलदार अरुणमणि त्रिपाठी, फ्यूचर कॉलेज के डॉ. अभिजीत दास, पर्यावरणविद् परवेज हनीफ, एलायंस क्लब की इंटरनेशनल डायरेक्टर मधु कुमार, कंचन सक्सेना, मिथलेश शर्मा, विनय सक्सेना, जितेंद्र कुमार, दीपू चौहान, दीपक सक्सेना, गौस फातिमा, मनोज मिश्रा, आकिल अहमद, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ समीउद्दीन नीलू ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन