{"_id":"591f26424f1c1bdb30f233a9","slug":"safari-to-get-departmental-trains-in-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व में सफारी को मिलेगी विभागीय गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व में सफारी को मिलेगी विभागीय गाड़ियां
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 19 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
टाइगर िररिजवऱ्र्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व के जंगल में घूमने के लिए अब विभागीय वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पर्यटक इसके लिए निर्धारित किराया जमा कर जंगल में भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। ट्रायल के तौर पर मुस्तफाबाद से इन गाड़ियाें का संचालन शुरू कर दिया गया है।
नौ जून 2014 को टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से जंगल में पर्यटन बढ़ा है। लेकिन स्टाफ की कमी के चलते वन विभाग को इसकी व्यवस्थाओं का संचालन करना मुश्किल हो रहा है साथ ही सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ था। इसको देखते हुए शासन ने अब जंगल के पर्यटन का जिम्मा वन निगम को सौंपा है। निगम की ओर से टाइगर रिजर्व को पांच विशेष गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। अब तक पर्यटन के लिए पर्यटक अपने निजी वाहनों के साथ विभाग की ओर से अनुबंधित कर लगाए गए वाहनों का प्रयोग करते थे लेकिन अब जंगल में निजी और अनुबंधित वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद किया जाएगा। जंगल के अंदर केवल वन निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहनों से ही सैर सपाटा किया जा सकेगा। इसके लिए वन निगम ने अनुबंधित वाहनों के अनुसार ही किराया तय किया है। पर्यटकों को इसके लिए पहले से बुक कराना होगा।
000000
1800 रुपये रहेगा किराया
वन निगम की ओर से उपल्ब्ध कराई गई इन गाडिय़ों के लिए जो किराया निर्धारित किया गया है। उसके अनुसार पूरी गाड़ी के लिए 1800 और प्रति सीट के लिए 300 रुपये किराया निर्धारित किया है। लेकिन सीट के अनुसार बुक कराने पर कम से कम दो सीटें बुक करानी होंगी।
विज्ञापन
0000
मुस्तफाबाद और महोफ गेट पर मिलेंगी गाड़ियां
पर्यटन के लिए गाड़ियां बुक कराने के बाद पर्यटकों को महोफ रेंज में स्थित गेट नंबर एक अथवा मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस तक अपने वाहन से पहुंचना होगा। यहां निजी वाहन खड़े करने बाद विभागीय वाहन मिलेंगे।
000000
दो शिफ्टों में होगी जंगल सफारी
टाइगर रिजर्व के जंगल में घूमने के लिए अब समय का निर्धारण कर दिया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 5.30 से 11.30 बजे तक रहेगी जबकि दूसरी शिफ्ट 3.30 से 7.30 बजे तक रहेगी। दोपहर के समय और सूर्यास्त से सूर्योदय तक जंगल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस बीच यदि चूका में कोई हट अथवा किसी रेंज का गेस्ट हाउस पर्यटक द्वारा बुक कराया गया है तो उसे उसमें रहना होगा।
000000
शहर से गाड़ियां चलाने की योजना
जंगल सफारी के लिए उपलब्ध कराई गई गाड़ियाें का संचालन फिलहाल मुस्तफाबाद और महोफ जंगल से किया जा रहा है। आगे इन्हें शहर के नेहरू पार्क से भी चलाने की योजना है। चूंकि 15 जून से सीजन समाप्त हो रहा है इसलिए आगामी सीजन में ही पर्यटकों को शहर से मिल सकेगी।
0000000
इन स्थानों तक जाएंगी गाड़ियां
महोफ रेंज के गेट नंबर एक से पर्यटकों को बैठाने के बाद यह गाड़ियां जंगछ मार्ग से चूका स्पॉट, मुस्तफाबाद, बाइफरकेशन व सप्तसरोवर तक सैर कराएंगी और इन्हीं मार्गों से होकर वापस महोफ गेट छोड़ेंगी।
00000000
अब तक हुई 23 लाख का आमदनी
15 नवंबर 2016 से शुरू हुए पर्यटन सीजन में टाइगर रिजर्व को अब तक 23 लाख की आमदनी हुई है। इसमें 16.5 लाख की आमदनी हट बुकिंग और प्रवेश शुल्क के रूप में नकद प्राप्त हुए हैं जबकि करीब 7.50 लाख रुपये ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्राप्त हुए हैं।
0000000
पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने एवं निजी वाहनों का जंगल में प्रवेश रोकने के लिए उद्देश्य से विभागीय वाहनों की व्यवस्था की गई है। पर्यटक इन वाहनों से जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व