फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   safai karmchari protest

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में लगा गंदगी का अंबार

Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
safai karmchari protest
गौहनिया चौराहा के पास सड़क पर लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। हाथरस कांड के विरोध में सोमवार को सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ और महर्षि वाल्मीकि सेना ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इधर, दिन भर शहर की गलियों और सड़कों पर कचरे के ढेर लगे रहे। कई जगह तो सड़कों पर खुद दुकानदारों को झाड़ू लगाते देखा गया। गंदगी फैली रहने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका के 132 स्थायी और 250 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने हाथरस कांड को लेकर हड़ताल कर दी। सफाई न होने से गौहनिया चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा, गैस चौराहा, बिजली घर तिराहा, लेखराज चौराहा समेत सभी 28 वार्डो में गंदगी के ढेर लगे रहे। हालांकि नगरपालिका के अफसरों ने सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जिससे सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

सुनगढ़ी तिराहे पर लगा गंदगी का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनगढ़ी तिराहे पर लगा गंदगी का ढेर- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed