फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sadar assembly constituency in-charge Durgacharan Gupta and two sons were gangsters left BJP and joined BSP

पीलीभीत: सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दुर्गाचरण गुप्ता और दो पुत्रों पर लगा गैंगस्टर, भाजपा छोड़ बसपा में हुए थे शामिल

Sat, 22 Jan 2022 11:35 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 11:35 PM IST
सार

जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार कटियार ने शुक्रवार की रात बसपा के जिला सचिव और सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अन्ना और उनके दोनों बेटों को नामजद करते हुए अपने थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Sadar assembly constituency in-charge Durgacharan Gupta and two sons were gangsters left BJP and joined BSP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीलीभीत में भाजपा छोड़ कई महीने पहले बसपा में शामिल हुए दुर्गाचरण गुप्ता उर्फ अन्ना और उनके दोनों पुत्रों शिवा गुप्ता और शगुन गुप्ता पर अपराध अवैध संपत्ति एकत्र करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। यह कार्रवाई सियासी हलकों में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन


जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार कटियार ने शुक्रवार की रात बसपा के जिला सचिव और सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अन्ना और उनके दोनों बेटों को नामजद करते हुए अपने थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद से पूरा मामला राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा का विषय है। बसपाई आक्रोशित हैं। भाजपा के टिकट पर नगर पंचायत की चेयरमैन बनी ममता गुप्ता के पति दुर्गा चरण गुप्ता की भाजपा के एक जनप्रतिनिधि से अनबन हो गई थी। उसके बाद चेयरमैन पति और परिजनों पर कई मुकदमें दर्ज हो गए। 
विज्ञापन


चेयरमैन पति भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। बसपा से उन्हें सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा शुरू हुई। विधानसभा क्षेत्र में उनकी दावेदारी के होर्डिंग बैनर भी लग गए। चेयरमैन पति और दो पुत्रों पर सदर कोतवाली में बीते वर्ष गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें जेल जाने के बाद जमानत हुई। इसमें चार्जशीट लग चुकी है। अपराध के कई मामले भी दर्ज हैं। अब विधान सभा चुनाव के नामांकन होने से कुछ दिन पहले ही जहानाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में उन मुकदमों का जिक्र है जो इन लोगों के खिलाफ पहले दर्ज हैं। थाना पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गाचरण पर अपराध के कई मामले हैं पहले से दर्ज
एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस किसी भी कार्रवाई को अपराध रोकने के लिए करती है। दुर्गाचरण उर्फ अन्ना पर 18 मामले दर्ज हैं। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले भी कार्रवाई हुई है। जहानाबाद थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। उसके, बेटे शिवा गुप्ता और शगुन गुप्ता पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ऐसे किसी व्यक्ति पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर ही नहीं सकती, जिसके खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज न हों। इस बीच बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

बोले अन्ना- नहीं रोक पाएंगे संजय गंगवार, चुनाव लडूंगा जरूर
जहानाबाद नगर पंचायत की चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरण गुप्ता उर्फ अन्ना ने कहा कि विधायक संजय गंगवार के दवाब में इंस्पेक्टर ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जहानाबाद विधायक के करीबी व्यक्ति है। उन्होंने कहा था कि चुनाव लड़ोंगे, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले की एसपी से भी शिकायत की गई, मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट लिखने के बाद भी चुनाव लड़ने से विधायक उन्हें नहीं रोक पाएंगे।

सदर विधायक बोले- नो कंमेंट
सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय गंगवार से जब अन्ना की ओर से लगाए गए आरोपों पर पूछा गया तो वह बोले- आरोप तो कोई भी लगा सकता है। कुछ भी आरोप लगाए जा सकते हैं, लेकिन उनका जवाब यही है- नो- कमेंट।


बेटी ने सोशल मीडिया पर मांगा न्याय
बसपा से टिकट के दावेदार दुर्गाचरण उर्फ अन्ना की बेटी शिल्पी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डालकर न्याय मांगा है। सदर विधायक का नाम लेकर कई आरोप लगाए। यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को तीन वर्ष से बहुत परेशान किया जा रहा है। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जैसे-तैसे वह पिता को छुड़वा पाईं। लेकिन अब मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वह सवाल पूछ रही है कि किसके पास न्याय मांगने जाएं। अपने वीडियो में वह लोगों से मदद मांगते हुए कहती हैं कि वे (विधायक) चाहते हैं कि हम चुनाव न लड़ें, लेकिन हम चुनाव लड़ेंगे। आप लोग हमारी मदद कीजिए वरना उन्हें और उनके परिवार को आत्म हत्या करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed