{"_id":"5efccbf98ebc3e42e117487d","slug":"rules-breaks-in-unlock-pilibhit-news-bly411239762","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में सामाजिक दूरी की व्यवस्था हुई तार-तार...पीआरडी जवानों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में सामाजिक दूरी की व्यवस्था हुई तार-तार...पीआरडी जवानों की लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोविड-19 को लेकर प्रशासन रोजाना ही सामाजिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ा रहा है, मगर सरकारी विभागों में ही इसका पालन नहीं हो रहा है।
मामला विकास भवन का है। बुधवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय पर पीआरडी जवान पहुंचे। कार्यालय में पीआरडी जवानों की ड्यूटी निर्गत की जानी थी। कुछ ही देर में पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ गई। दोपहर करीब एक बजे विकास भवन की एक गैलरी पीरआरडी जवानों से पट गई। कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए कुछ लोगों ने पीआरडी जवानों से भीड़ न लगाने की बात कही, मगर पीआरडी जवान सटकर खड़े रहे। इसकी जानकारी मिलने पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी से नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल जवानों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने खुद पहुंचकर पीआरडी जवानों को हटाया।
कोविड-19 के पीआरडी जवानों को कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए थे। उन्हें ड्यूटी के संबंध में दूरभाष से जानकारी देने को कहा गया था, इसके बावजूद पीआरडी जवान आ गए। सभी को कार्यालय से हटा दिया गया। - नरेंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी