फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ruhelkhand Express train Week Coming off over the women's coach

रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन में हफ्ते भर से बंद आ रहा महिला कोच

Mon, 13 Apr 2015 12:02 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 13 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ruhelkhand Express train Week Coming off over the women's coach
ऐशबाग से चलकर इज्जतनगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में महिला कोच करीब एक हफ्ते से बंद आ रहा है। इसके विरोध में महिला यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर महिला कोच नियमित खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ऐशबाग से चलकर इज्जतनगर जाने वाली 5310 रुहेलखंड एक्सप्रेस और 5313 डाउन एक्सप्रेस में पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों में महिला कोच बंद रहता है। इससे प्रतिदिन पीलीभीत, बरेली आने-जाने वाली महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री रश्मि तिवारी, दीपिका जौहरी, रश्मि सिंह, पिंकी रानी, नीरु जासवाल, संतोष कुमार, नीलम सक्सेना, प्रियंका, नीरज यादव, प्रतिमा देवी आदि ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर बंद महिला कोच को खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन की प्रति डीआरएम बरेली और स्टेशन अधीक्षक पीलीभीत को भी भेजी गई। समस्या का समाधान न होने पर घेराव और प्रदर्शन की चेतावनी दी है। स्टेशन अधीक्षक कैसर इमाम ने बताया कि महिला यात्रियों ने इससे पहले भी कई बार शिकायत की थी। एक-दो बार गार्ड से कहकर कोच को खुलवा दिया गया था। कुछ दिनों से कोच बंद आ रहे हैं। इसके लिए वह उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पीआरओ ?
इज्जतनगर मंडल के डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों में महिला कोच बंद करने के कोई आदेश नहीं है। उक्त दोनों ट्रेनों का संचालन लखनऊ से होता है। लखनऊ डीआरएम के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। महिला कोच बंद नहीं हुए है। कोचों को अब खुलवाकर भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed