आरएसएस के इंद्रेश कुमार बोले: भेदभाव और छुआछूत को पाप मानता है संघ, भाजपा के कार्यों को सराहा
इंद्रेश कुमार ने ने केंद्र की भाजपा सरकार की प्रशंसा की। कहा कि केंद्र सरकार ने बिचौलियों को हटा दिया है, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज ने कहा कि संघ पूरे विश्व का सबसे विशालतम संगठन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि संघ छुआछूत और भेदभाव को पाप मानता है। संघ वो चीजें देता है, जो चीजें पूरी दुनिया में कहीं भी खरीदने से नहीं मिलतीं। कहा कि पैसे से जरूरत की चीजें तो मिल जाती हैं लेकिन संस्कार नहीं मिलते हैं।
बृहस्पतिवार को एसआरएम इंटर कॉलेज परिसर में संघ के 20 दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में इंद्रेश कुमार संघ संस्कार पैदा करता है। संघ के स्वयंसेवक सैनिकों की तरह कार्य करते हैं। संघ लोगों में देशभक्ति जगाने का कार्य करता है। पूरी वसुंधरा को अपना परिवार मानता है। संघ के ऐसे कार्यकलाप हैं, जिसकी दुनिया में कोई भी नकल नहीं कर सकता है। लोगों को वैमनस्यता से दूर लाकर अच्छा इंसान बनाने का कार्य करता है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार गांव चुर्रा सकतपुर की मजार शरीफ के परिसर में वहां के मुस्लिमों से मिले। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिमों को कुछ गलत लग रहा हो तो वह कोर्ट की शरण में जाएं। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर देश का नुकसान न करें। हिंदू और मुस्लिम मिलकर ही देश को अखंड भारत बना पाएंगे।