{"_id":"613d13c28ebc3eb26a463f7c","slug":"rotary-club-pilibhit-news-bly4593024191","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की हालत देख भावुक हुआ रोटरी क्लब, वहां पढ़ने वाले बच्चों को वितिरण करेंगे जूते और चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की हालत देख भावुक हुआ रोटरी क्लब, वहां पढ़ने वाले बच्चों को वितिरण करेंगे जूते और चप्पल
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एस पी एस सिंधू
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। कोरोना काल के बाद खुले परिषदीय विद्यालयों में तमाम छात्र-छात्राएं बिना जूते-चप्पल के स्कूल पहुंच रहे हैं। न तो उन्हें किताबें मिली है और न ही बस्ता। ऐसे में यह नन्हें मुन्ने बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस मुद्दे की पड़ताल करते हुए मौके के हालात को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने हालात का संज्ञान लेते हुए अफसोस जताया। साथ ही परिषदीय स्कूल में पढने वाले इन बच्चों को अपनी तरफ से जूते चप्पल मुहैया कराने का निर्णय लिया है। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी चिंता करने का दायित्व हमारा है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शासन हर साल करोड़ों पर रुपये खर्च करता है, मगर इसके बाद भी बेसिक स्कूलों की स्थिति नहीं सुधार पा रही है। आज भी बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। वह स्कूल में बिना यूनिफॉर्म, जूते-चप्पल और थैले में पुरानी किताबे लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को मौके की पड़ताल करते हुए पैरों में जूते नहीं बोरे को बनाया बस्ता शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस संधू और उनकी कार्यकारिणी इन हालातों को देखकर भावुक हो गई। साथ क्लब के सदस्यों ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अपनी तरफ से जूते चप्पल वितरित करने फैसला लिया है। अध्यक्ष डॉ. एसपीएस संधू ने बताया कि रोटरी क्लब स्थापना के स्वर्ण जंयती वर्ष पर बच्चों के लिए जूते चप्पल उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।