फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   roadways

परिवहन निगम ने बसों को बढ़ाया, श्रद्धालु फिर भी सड़कों पर भटक रहे

Tue, 06 Apr 2021 05:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
roadways
पीलीभीत। मां पूर्णागिरि के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। परिवहन निगम के पर्याप्त वाहनों के दावे सड़कों पर परेशान श्रद्धालुओं को देखकर फेल होते नजर आ रहे। ट्रेन न मिलने पर जंक्शन से लौटने की सिलसिला जारी है। शहर के चौराहों पर घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिल पा रही हैं। डग्गामार वाहन चालक भी मन मुताबिक श्रद्धालुओं से किराया तय करने के बाद बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में मां पूर्णागिरि मेला एक सप्ताह पूर्व शुरू हो गया था। मेला शुरू होने के बाद गैर जनपदों के श्रद्धालु भी मां के दर्शन करने के लिए जाने लगे। मगर वाहनों की उचित व्यवस्था न होने से रोजाना श्रद्धालुओं को सड़कों पर भटकना पड़ा रहा है। जबकि स्थानीय परिवहन निगम के स्टेशन से 24 बसों को टनकपुर तक चलाने के दावे किए जा रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि टनकपुर के लिए मेला को देखते हुए सात बसें चलाई गई थी। इसके बाद भीड़ बढ़ने के साथ ही दिल्ली से आने वाली 17 बसों को और टनकपुर तक चला दिया गया है। कुल 24 बसों को पीलीभीत से टनकपुर तक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है, जबकि शाहजहांपुर और बरेली डिपो ने भी अपनी बसों को मेला देखते हुए बढ़ाया है। परिवहन निगम के वादों पर गौर करे तो धरातल पर सोमवार को दिखाई नहीं दिए। छतरी चौराहा, नौगवा चौराहा, गौहनिया चौराहे पर टनकपुर जाने के लिए श्रद्धालु वाहनों को इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं कुछ श्रद्धालु डग्गामार वाहन चालकों से किराया तय करते नजर आए। इसके अलावा इस बार रेलवे की ओर से भी मेला स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई। रोजाना बढ़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने के लिए जंक्शन पहुंच रहे हैं। वहां ट्रेन की कोई सुविधा न होने के कारण श्रद्धालुओं को बैरंग लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर जीआरपी ने की गश्त
दोपहर में दिल्ली से टनकपुर जाने वाली पूर्णागिरि एक्सप्रेस और बरेली के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को लेकर जीआरपी जवानों ने प्लेटफॉर्म पर गश्त की। जवानों ने दोनों प्लेटफॉर्म पर गश्त के दौरान यात्रियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि कोरोना को लेकर यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर बिना मास्क के किसी को नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बड़ाई जा रही है। शुरू में सात बसे चलाई गई। अब दिल्ली से आने वाल 17 बसों को और टनकपुर तक भेजा जा रहा है। शाहजहांपुर और रुहेलखंड डिपो ने भी टनकपुर तक के लिए बसें बढ़ाई हैं। - दीनानाथ, स्टेशन इंचार्ज परिवहन निगम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed