{"_id":"5f7b6faa8ebc3e9bda536eb9","slug":"road-safety-tips-pilibhit-news-bly422301939","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताहः साल भर अनदेखी.. हफ्ते भर में कायदे कानून समझाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताहः साल भर अनदेखी.. हफ्ते भर में कायदे कानून समझाने की तैयारी
विज्ञापन
बाइक पर तीन सवारी बैठकर जाता बाइक सवार।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है। हालांकि यह औपचारिकता हर साल एक बार निभाई जाती है, मगर आम नागरिकों पर न तो इसका बहुत ज्यादा असर पड़ता है, न ही वह सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी समझते हैं। जब साल भर नियमों की अनदेखी होती है तो ट्रैफिक पुलिस के हफ्ते भर के सड़क सुरक्षा सप्ताह में आम नागरिक कैसे ट्रैफिक नियमों को समझ पाएंगे।
सोमवार को भी जब शहर की सड़कों पर देखा गया तो अधिकतर मार्गों पर लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। बाइक सवार भी बिना हेलमेट और तीन सवारी जाते दिखे। दोपहर तक तो चंद घंटों तक ट्रैफिक पुलिस की सख्ती दिखी। वाहन चेकिंग के नाम पर सिर्फ फोटो खींचने और चालान काटने के अलावा कुछ नहीं किया गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में जागरूकता अभियान पांच से 11 अक्तूबर तक चलेगा, मगर शहर के स्टेडियम रोड, टनकपुर हाईवे, गौहनियां चौराहा, छतरी चौराहा, नकटादाना चौराहा, रेलवे स्टेेशन समेत मुख्य बाजारों में यातायात नियमों का पालन होता नहीं मिला। पुलिस के सामने ही एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर फर्राटा भरते हुए निकल गए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना तमाम लोग अपनी शान समझते हैं। हेलमेट न लगाने पर आए दिन दुघर्टनाओं में लोग जान गंवाते हैं, मगर ट्रैफिक पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा नहीं कस पाता। शिक्षित युवा पीढ़ी के अलावा नौकरीपेशा और विद्यार्थी भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते।
विज्ञापन
यह है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
- बाइक पर हेलमेट न लगाना
- बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करना
- फोन पर बात करते बाइक या कार चलाना
- भारी वाहनों पर माल ओवरलोड भरकर चलाना
- नशे की हालत में वाहन चलाना
- वाहन के जरूरी प्रपत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा न होना
स्थान- गौहनिया चौराहा
समय सुबह 12: 00 बजे
सबसे व्यस्त गौहनिया चौराहे पर बड़े छोटे वाहन 24 घंटे ही गुजरते हैं। जिला अस्पताल की एंबुलेंस की आवाजाही भी रहती है। सोमवार को चौराहे पर होमगार्ड ड्यूटी पर थे। तभी एक बाइक स्टेशन रोड की ओर से तेज गति से आई। बाइक पर दो युवक थे। दोनों होमगार्ड के सामने से 80 की स्पीड से फर्राटा भरते हुए निकल गए। वह हेलमेट भी नहीं पहने थे। किसी ने न उन्हें रोका न ही टोका।
स्थान- छतरी चौराहा
समय 1:00 बजे
शहर के मुख्य मार्ग पर छतरी चौराहा है। इस मार्ग पर भी ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। चौराहे पर पुलिस की हर समय ड्यूटी रहती है। यहां सुनगढ़ी थाने की चौकी है। ड्यूटी करने के नाम पर पुलिस कर्मी अंदर बैठे रहते हैं। सोमवार को भी पुलिस चौकी के सामने से बिना हेलमेट लगाए दो युवक एक बजे तेज रफ्तार से निकल गए, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था, जो उन्हें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर टोकता।
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। डग्गामार वाहनों के साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहनों की धरपकड़ हो रही है। पुलिस वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। चालान की कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करने के प्रयास भी जारी हैं। - सुनील कुमार, यातायात प्रभारी

छतरी चौराहे की ओर बिना मास्क और बिना हेलमेट लगाए जाता पुलिस कर्मी।- फोटो : PILIBHIT

सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन हेलमेट को लगाने की वजह हाथ में पकड़कर जाता बाइक सवार।- फोटो : PILIBHIT

बिना हेलमेट सड़क पर फर्राटा भरता बाइक सवार युवक। - फोटो : PILIBHIT

बगैर हेलमेट और मास्क के सड़क पर गुजरते बाइक सवार।- फोटो : PILIBHIT