फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   road safety

दुर्घटना वाले स्थानों पर हर समय खड़ी रहेंगी एंबुलेंस

Mon, 05 Apr 2021 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
road safety
पीलीभीत। सरकारी एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए अधिकारियों ने बड़ा बदलाव किया है। इसके लिए पहले दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को चिह्नित किया गया। इसके लिए पिछली दुर्घटनाओं के आंकड़े खंगाले गए। सर्वे के दौरान जिले में 24 ऐसे स्थान पाए गए, जहां सड़क हादसे सबसे ज्यादा हुए हैं। इनमें से 22 स्थानों पर 108 एंबुलेंस लगाई गई हैं। हालांकि वर्तमान में ब्लैक स्पॉट की संख्या 17 रह गई है।
विज्ञापन

सपा शासन काल में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा शुरु की गई थी। उस समय पीलीभीत को 23 एंबुलेंस मिलीं थीं। तब एंबुलेंस खड़ी करने के लिए जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्वाइंट बनाए गए थे। जब कहीं हादसा होता था, तब स्वास्थ्य केंद्र से ही एंबुलेंस रवाना होती थी, और घायलों या मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचाती थी। तीन प्वाइंट शहर में बनाए गए थे। इनमें जिला अस्पताल, असम चौराहा और पुलिस लाइन शामिल हैं। हालांकि इसके बाद एंबुलेंस की संख्या नहीं बढ़ सकी है। 23 एंबुलेंस में चार जिला मुख्यालय पर हैं। इसमें एक कोविड में चल रही है। पूरनपुर, बरखेड़ा और बीसलपुर में तीन-तीन, जहानाबाद, बिलसंडा और दो-दो, न्यूरिया, माधोटांडा और गजरौला में एक-एक एंबुलेंस दी गई है।
विज्ञापन

शासन ने अब घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने का रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए रणनीति बनाई है। शासन के निर्देश के मुताबिक अब एंबुलेंसों को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है। जहां सड़क हादसे सबसे ज्यादा होते हैं। इसके लिए एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के साथ बैठक की गई। उनसे जिले में कौन-कौन से स्थानों पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं इसका आंकड़ा लिया गया। खतरनाक स्थान चिह्नित करने के लिए पिछला रिकॉर्ड खंगाला गया। इसमें 25 स्थान पाए गए जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इसके बाद एंबुलेंस की संख्या के आधार पर 22 स्थानों पर 108 एंबुलेंस लगाई गई हैं। जबकि 03 स्थानों का निस्तारण करने के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इससे रिस्पांस टाइम में बड़ा सुधार आएगा। मरीज की जान भी बचाई जा सकेगी, साथ ही एंबुलेंस को ज्यादा दौड़ाना भी नहीं पड़ेगा। यह व्यवस्था जिले में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में तीन बार बदलेगा स्थान
ब्लैक स्पॉट इलाकों में एंबुलेंस लगाने के साथ-साथ एक और व्यवस्था की गई है कि जो स्थान एंबुलेंस खड़ी करने के लिए तय किया गया है, उसके अलावा 24 घंटे में एंबुलेंस दो अन्य स्थान बदलेगी। यह स्थान ब्लैक स्पॉट के 200 मीटर दायरे में होगा। जिससे अन्य मामलों में भी दिक्कतें न हों।
इन स्थानों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस
असम चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, जिला अस्पताल गेट, बरखेड़ा थाने, जिरौनिया चौकी, जोगीठेर, चुर्रासकतपुर, चौकी खनका, मेन बाजार, मानपुर चौराहा, सीएचसी बिलसंडा गेट, अमरिया कस्बा, जहानाबाद थाने, रिछा-बहेड़ी मार्ग, ललौरीखेड़ा चौकी, न्यूरिया कस्बे में टनकपुर हाईवे पर फाटक के पास, माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग मोड़, पूरनपुर में चीनी मिल, बंडा रोड, मंडी समिति के पास और असम हाईवे पर बिठौरा गांव पर खड़ी की जाएगी।

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में से 22 स्थानों पर एंबुलेंस की सुविधा शुरू कर दी गई है। साथ ही समय-समय पर एंबुलेंस अपना मूवमेंट चेंज करती रहेंगी। ताकि किसी प्रकार और समस्या न हो। यह सब एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए किया जा रहा है। इससे रिस्पांस टाइम में सुधार आएगा। गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। - मयंक गुप्ता, जिला प्रभारी 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed