फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road repair is not fierce people

जर्जर सड़क की मरम्मत न होने पर भड़के लोग

Sat, 30 May 2015 11:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 30 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Road repair is not fierce people
तीन साल से जर्जर सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विभाग जानबूझ कर सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव बरहा की मुख्य सड़क पिछले तीन साल से जर्जर है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से आवागमन भी बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कई बार सड़क मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को पूर्व छात्रनेता हरीश सिंह के नेतृत्व में तमाम ग्र्रामीण मुख्य सड़क पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियाें का कहना है कि बरसात में सड़क जलमग्न हो जाती है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। बरसात से पहले अगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, ओमकार, राजू, प्रेमपाल, दीपचंद, धर्मपाल, गौतम, अजयपाल, इमरान, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed