{"_id":"064ae992bc9d8335e3d5f14d3cc4a592","slug":"road-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में ही उखड़ गई कलेक्ट्रेट में बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में ही उखड़ गई कलेक्ट्रेट में बनी सड़क
पीलीभीत।
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विकास कार्यों में की गुणवत्ता का अंदाजा कलेक्ट्रेट में बनी सड़कों को देखकर लगाया जा सकता है। एक सप्ताह पूर्व हुई सड़कों पर प्रीमिक्सिंग की बजरी उखड़ गई है जिससे सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं।
जिले में विकास का खाका और योजनाओं पर क्रियान्वयन से लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन जब प्रशासिनक अधिकारियों के कार्यालय तक पहुंचने वाल मार्गों के निर्माण में भी गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही तो जिले में चल रहे बाकी कार्यों का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। कलेक्ट्रेट जाने वाले मुख्य मार्ग, आफीसर्स कॉलोनी से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग एवं कलेक्ट्रेट के अंदर के जर्जर हो चुके मार्गों की मरम्मत लगभग एक सप्ताह पूर्व कराई गई थी। सड़कों पर प्रीमिक्सिंग का कार्य नगरपालिका के माध्यम से कराया गया था लेकिन मार्ग निर्माण में जो बजरी और कोलतार लगाया है वह इतना खराब है कि चंद दिनों में भी सड़क उखड़ने लगी। वाहनों के ब्रेक लगने पर बजरी और भी तेजी से उखड़ रही है। सबसे अधिक खराब स्थित टनकपुर रोड से कलेक्ट्रेट गेट तक जाने वाले मार्ग की है। वहीं आफीसर्स कॉलोनी से कलेक्ट्रेट मोड़ पर बजरी उखड़ रही है।
कलेक्ट्रेट की सड़कों का निर्माण नगरपालिका से कराया गया था, लेकिन काम के दौरान बारिश होने से बजरी ठीक से सैट नहीं हो सकी जिससे कुछ बजरी उखड़ गई होगी। जांच कराकर मार्ग को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
अरुणमणि त्रिपाठी, प्रभारी ईओ