फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   road digging by jal nigam

पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने खोदी सड़कें, गिर रहे हैं लोग

Fri, 21 Jan 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
road digging by jal nigam
शहर के स्टेशन रोड पर सुनगढ़ी थाने के पास खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर की कई सड़कों को खोद कर डाल दिया। जहां पाइपलाइन बिछ गई वहां भी सड़क उधड़ी पड़ी है। ऐसे में लोग गिर रहे हैं। किसी को कोई परवाह नहीं है। सुनगढ़ी थाने के पास सड़क खुदी पड़ी होने से की लोग गिर चुके हैं। सड़क ठीक नहीं कराई गई है। इस पर ईओ ने जल निगम के भुगतान को रोकने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों जलनिगम की ओर से पानी की पाइप लाइन डालने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके बाद सड़क को जलनिगम की ओर से वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे राहगीरों को मुसीबत बनी हुईं हैं। आए दिन ई-रिक्शा इन सड़कों पर पलट जाते हैं। बाइक सवार भी फिसलकर गिर जाते हैं। पिछले सप्ताह स्टेशन रोड पर सुनगढ़ी थाने के पास सड़क को खोदकर पाइप लाइन डाला गया था। लाइन डालने के दौरान नाले की दीवार भी तोड़ दी। मरम्मत के नाम पर सिर्फ मिट्टी डालकर खाना पूरी कर दी गई। इससे सड़क पर गड्ढा बना गया। नाले की दीवार टूटी होने के कारण उसमें पानी बह रहा है। इससे दलदल की स्थित बनी हुई है। मगर जिम्मेदारों की ओर से इसकी मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आलम यह है कि शहर की मुख्य सड़क बदहाल पड़ी और जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन

रोजान ई-रिक्शा पलटते है। कई बाइक चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। इसके बाद भी सुधार को लेकर जिम्मेदार बेखबर बने हुए है। वसीम, दुकानदार
कई दिन पहले पाइप डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। नाले की दीवार भी तोड़ दी, मगर सुधार नहीं कराया गया। कई बार फोन से शिकायत की। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। - शैलेश मौर्य, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाजार की मुख्य सड़क है। दिनभर लोगों को आवागमन बना रहता है। अधिकारियों की गाडिय़ां भी इधर से गुजरती है। मगर समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - मोहम्मद सलीम, दुकानदार
टूटी सड़क में वाहन फंस जाते है। इससे आए दिन जाम की स्थित बन जाती है। घंटों वाहन फंसे रहते है। मुख्य सड़क होने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। - ओमप्रकाश, दुकानदार

000
वर्जन
कई बार जल निगम को सड़कों की मरम्मत के लिए कहा गया है। पत्राचार भी किया गया, मगर सड़कों का सुधार नहीं कराया गया है। अब भुगतान रोकने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। सड़कों की मरम्मत के बाद ही भुगतान से रोक हटवाई जाएगी। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगरपालिका
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed